![]()
अजमेर के एक सरकारी स्कूल में पीड़ित छात्रा को थप्पड़ मारने और मामला दबाने का प्रयास करने के आरोप में एक महिला टीचर को निलंबित (सस्पेंड) कर दिया गया है। यह कार्रवाई उसी स्कूल में 2 छात्राओं से जुड़े अश्लील चैट और ‘बैड टच’ प्रकरण से संबंधित है, जिसमें पहले ही 2 आरोपी टीचर्स को निलंबित किया जा चुका है। आरोप है कि मुख्य मामला उजागर होने के अगले दिन जब पीड़ित छात्रा स्कूल पहुंची, तो महिला टीचर ने स्कूल की बदनामी का हवाला देते हुए उस पर चुप रहने का दबाव बनाया। छात्रा को डराने-धमकाने के साथ ही उसे कक्षा से बाहर निकाल दिया गया। आरोप यह भी है कि अकेले में ले जाकर टीचर ने छात्रा को थप्पड़ भी मार दिया। परिजनों और ग्रामीणों ने किया था विरोध स्कूल से घर पहुंचने पर पीड़ित छात्रा ने पूरी आपबीती अपने परिजनों को बताई। इसके बाद आक्रोशित परिजन और ग्रामीण स्कूल पहुंचे तथा शिक्षिका के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर विरोध जताया। मामले की सूचना शिक्षा विभाग तक पहुंचने पर तुरंत जांच के आदेश दिए गए। ब्लॉक मुख्य शिक्षा अधिकारी की ओर से मामले की जांच के लिए दो सदस्यीय समिति गठित की गई थी। समिति ने जांच पूरी कर मंगलवार को अपनी रिपोर्ट मुख्यालय को सौंप दी। रिपोर्ट के आधार पर मामले को बेहद गंभीर मानते हुए संयुक्त निदेशक (स्कूल शिक्षा) ने महिला टीचर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। निलंबन आदेश के अनुसार, शिक्षिका का मुख्यालय संयुक्त निदेशक कार्यालय, अजमेर संभाग निर्धारित किया गया है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मामले में नियमानुसार आगे की विभागीय कार्रवाई भी जारी रहेगी।
(इनपुट सहयोग-प्रदीप चौधरी) यह खबरें भी पढ़ें…… अश्लील हरकत के आरोप में दो टीचर सस्पेंड:* मोबाइल में मिली अश्लील चैट; ‘गुड टच-बैड टच’ पर पुलिस ने जानकारी दी तो स्टूडेंट्स ने की शिकायत सरकारी स्कूल में छात्रा से ‘बेड टच’, धमकी और छेड़छाड़:* PTI और सीनियर टीचर के खिलाफ एक और FIR;एग्जाम में फेल करने की धमकी देते थे
Source link
छात्रा को थप्पड़ मार मामला दबाने का आरोप, महिला टीचर-सस्पेंड:अश्लील चैट और बैड टच प्रकरण के बाद छात्रा को डराया-धमकाया, पूर्व में 2 टीचर निलंबित
