![]()
बक्सर में राष्ट्रीय राजमार्ग-922 पर सड़क जाम करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। औद्योगिक थाना क्षेत्र के साहोपाड़ा के समीप हुए इस घटना में 11 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। औद्योगिक थाना में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। नामजद अभियुक्तों की पहचान पुलिस के अनुसार, नामजद अभियुक्तों में साहोपाड़ा निवासी अंकुर पाण्डेय (पिता- शेखर पांडेय), अमित पांडेय (पिता- गुड्डू पांडेय), धर्मेंद्र राम (पिता- मुनि राम), प्रतीक पांडेय (पिता- राकेश पांडेय), राकेश पांडेय (पिता- बालेश्वर पांडेय), तेजनारायण पांडेय (पिता- अवधेश पांडेय), बिमलेश पांडेय (पिता- स्व. ललन पांडेय), राजकिशोर पांडेय (पिता- विद्यानन्द पांडेय), कल्लू पांडेय (पिता- छट्ठू पांडेय), ओमप्रकाश राम (पिता- सुरेंद्र राम) तथा चुरामनपुर निवासी अमन कुमार (पिता- शंकर पासवान) शामिल हैं। यह घटना साहोपाड़ा निवासी 40 वर्षीय मुकेश पांडेय की अज्ञात स्कॉर्पियो की टक्कर से हुई मौत। हादसे के विरोध में ग्रामीणों ने शव को राष्ट्रीय राजमार्ग-922 पर रखकर सड़क जाम कर दिया था। प्रदर्शनकारियों ने टायर जलाए और बांस-बल्ला लगाकर कई घंटों तक राजमार्ग को अवरुद्ध रखा, जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यात्रियों को असुविधा हुई। सरकारी कार्य में बाधा डालने पर प्राथमिकी दर्ज पुलिस के अनुसार, सड़क जाम के कारण आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया था। इससे एंबुलेंस, मरीज, परीक्षार्थी और अन्य आवश्यक कार्यों से यात्रा कर रहे लोगों को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ा। मामले की गंभीरता को देखते हुए सड़क जाम करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने और अन्य संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। औद्योगिक थानाध्यक्ष सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी दुर्घटना के बाद कानून को अपने हाथ में लेना उचित नहीं है। सड़क जाम करना कानूनी अपराध है और इससे आम लोगों को अनावश्यक परेशानी होती है। थानाध्यक्ष बोले- मामले की जांच की जा रही थानाध्यक्ष ने लोगों से अपील की कि यदि कोई शिकायत या मांग हो तो उसे शांतिपूर्ण और कानूनी तरीके से प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत किया जाना चाहिए। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मामले की जांच जारी है तथा उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे भी आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, यदि जांच के दौरान अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आती है तो उनके विरुद्ध भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
Source link
बक्सर में सड़क जाम मामले में 11 नामजद:गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी शुरू,स्कॉर्पियो की टक्कर से हुई थी मौत
