Headlines

कुचामन के सरकारी हॉस्पिटल में 5 मरीजों की आंखे बिगड़ी:मोतियाबिंद का ऑपरेशन होने के बाद इंफेक्शन फैलने से सफेद हुई; सभी मरीज SMS रैफर




राजस्थान में मेडिकल डिपार्टमेंट की लापरवाही मरीजों पर लगातार भारी पड़ रही है। प्रसूताओं की मौत का मामला अभी थमा भी नहीं की अब मरीजों की आंख का ऑपरेशन होने के बाद उसमें इंफेक्शन फैलने के केस आने शुरू हो गए। कुचामन के एक सरकारी हॉस्पिटल से ऐसे ही 5 मरीज एक के बाद एक रैफर होकर जयपुर सवाई मानसिंह हॉस्पिटल आए है, जिनकी आंखों का मोतियाबिंद का ऑपरेशन किया गया। एसएमएस मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. दीपक माहेश्वरी ने बताया- इन सभी मरीजों का मोतियाबिंद का ऑपरेशन मंगलवार को हुआ था, जिसके करीब 24 घंटे के बाद आंखों में इंफेक्शन फैलना शुरू हो गया और आंखे सफेद पड़ने लगी। इसे देखते हुए वहां के डॉक्टरों ने तुरंत सभी मरीजों को जयपुर रैफर किया। प्रिंसिपल ने बताया- इस मामले को गंभीरता से लेते हुए हमने रात में ही सीनियर डॉक्टर्स का एक बोर्ड गठित करके रैफर हुए सभी मरीजों का ट्रीटमेंट शुरू करवा दिया है। इन डॉक्टर का बनाया बोर्ड नेत्र रोग विभागाध्यक्ष डॉ. नगेन्द्र सिंह शेखावत की अध्यक्षता में ट्रीटमेंट और मॉनिटरिंग के लिए मेडिकल बोर्ड बनाया गया, जिसमें मेडिसिन डिपार्टमेंट के एचओडी महेन्द्र अग्रवाल, नेत्र रोग विभाग के सीनियर प्रोफेसर डॉ. मनीष शर्मा, डॉ. पंकज शर्मा को शामिल किया गया। डॉ. नरेंद्र सिंह ने बताया- सभी मरीजों का स्टैंडर्ड प्रोटोकॉल के अनुसार इलाज शुरू कर दिया है। उन्होंने बताया मरीजों की स्थिति अभी ​थोड़ी गंभीर है। हमारी पूरी कोशिश रहेगी कि मरीजों की आंखों के साथ उनकी रोशनी भी बचाई जा सके। तीन महिलाएं और 2 पुरूष रैफर हॉस्पिटल प्रशासन से मिली रिपोर्ट के मुताबिक कुचामन से मरीज घासीराम (65), हीराराम (73), गोकुल (70), मीरा देवी (68), नारायणी (67) को रैफर किया गया। इन सभी का मंगलवार को कुचामन सिटी के सरकारी हॉस्पिटल में ऑपरेशन हुआ था। ऑपरेशन के बाद आंखों में इंफेक्शन फैला और स्थिति बिगड़ने लगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *