Headlines

लुधियाना में इंफ्लुएंसर भाभी चुम्मेवाली पर FIR:निहंग बोले- अश्लील कंटेंट फैलाया, धार्मिक भावनाएं आहत; रणजीत कौर ने भी खुली धमकी दी




सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर रणजीत कौर भाभी चुम्मेवाली और उनके पति जिंदा हंस के खिलाफ निहंग मनप्रीत सिंह खालसा ने लुधियाना में FIR दर्ज करवा दी। निहंग रणजीत मनप्रीत सिंह का आरोप है कि रणजीत कौर सोशल मीडिया पर अश्लील कंटेंट अपलोड कर रही है। जिसका नेगेटिव असर समाज पर पड़ रहा है। वहीं भाभी चुम्मेवाली ने भी निहंग मनप्रीत सिंह को खुली धमकी दी है कि उनके खिलाफ भी कई सबूत उनके पास आ गए हैं और कुछ सबूत आने वाले हैं। वो जल्दी ही सारे सबूत मीडिया के सामने रखकर उनके कारनामों को उजागर करेंगे। पुलिस ने रात रकीब 9.40 बजे रणजीत कौर व उसके पति के खिलाफ आईटी एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। एसएचओ मोती नगर भूपिंदर सिंह ने कहा- एफआईआर में लगाए गए आरोपों की जांच की जाएगी और उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। FIR में निहंग मनप्रीत सिंह ने लगाए ये आरोप, जानिए.. रणजीत कौर व उसका पति बोला- समय आने सबूत करेंगे पेश भाभी चुम्मेवाली रणजीत कौर व उसके पति जिंदा हंस ने एक वीडियो जारी करके कहा कि निहंग सिंह उन्हें परेशान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वो भी निहंग मनप्रीत सिंह के खिलाफ पुलिस कमिश्नर को शिकायत दे चुके हैं। पुलिस ने अभी उस पर पर्चा दर्ज नहीं किया। वहीं उनका कहना है कि निहंग मनप्रीत सिंह के कारनामों के उनके पास कई सबूत हैं, जल्दी ही वो उन सबूताेंं का खुलासा करेंगे। निहंग जत्थे ने दी थी भाभी चुम्मेवाली के घर में दबिश फरीदकोट से आए निहंग जत्थे के मुखी मनप्रीत सिंह खालसा ने कुछ दिन पहले रणजीत कौर भाभी चुम्मेवाली के घर आकर दबिश दी थी। उनका आरोप था कि ये सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो डाल रही हैं। उन्हें कई बार समझाया, लेकिन वह नहीं मानीं। मजबूर होकर उन्हें फरीदकोट से लुधियाना आना पड़ा। उस दिन भाभी चुम्मेवाली के घर पर जमकर हंगामा हुआ। रंजीत कौर से भाभी चुम्मे वाली तक का सफर, जानिए…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *