![]()
अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित विवाद को लेकर हिमाचल प्रदेश की सियासत गरमा गई है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू मंगलवार को अपने पूरे मंत्रिमंडल और कांग्रेस विधायकों के साथ पैदल मार्च करते हुए शिमला के ऐतिहासिक राम मंदिर पहुंचे। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाजपा पर निशाना साधते हुए ‘राम नाम पर खा गए चंदा’ और ‘जनता के चोर नहीं चलेंगे’ जैसे नारे लगाए। राम मंदिर पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल ने भजन-कीर्तन में हिस्सा लिया। उन्होंने भगवान श्रीराम की विधिवत पूजा-अर्चना की, मंदिर की परिक्रमा की, श्रीराम की प्रतिमा का अभिषेक किया और हवन-यज्ञ में आहुति देकर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। देखिए पूजा-अर्चना की 3 PHOTOS:- सुक्खू बोले- करोड़ों लोगों की आस्था की चोरी पूजा के बाद मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि यह सिर्फ पैसों की चोरी नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों की आस्था की चोरी है। उन्होंने बताया कि जब राम मंदिर निर्माण के लिए देशभर से चंदा जुटाया जा रहा था, तब वह विधायक थे और उन्होंने भी अपनी श्रद्धा से योगदान दिया था। मुख्यमंत्री ने यह भी याद दिलाया कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर हिमाचल सरकार ने पूरे दिन का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया था। भक्त भगवान के नाम पर राजनीति नहीं करते मुख्यमंत्री ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि भगवान राम करोड़ों लोगों की आस्था के केंद्र हैं। उनके आदर्शों पर चलना ही सच्ची भक्ति है। उन्होंने कहा कि जो वास्तव में राम के भक्त होते हैं, वे भगवान के नाम पर राजनीति नहीं करते। सुक्खू ने भगवान राम से प्रार्थना की कि जो लोग आस्था पर चोट पहुंचा रहे हैं, उन्हें सद्बुद्धि मिले। उन्होंने यह भी दावा किया कि राम मंदिर आंदोलन में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही थी विक्रमादित्य सिंह ने भाजपा पर निशाना साधा इसी बीच, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने भी सोशल मीडिया पर भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने ‘जय श्री राम’ लिखते हुए पोस्ट किया, ‘हे रघुनंदन, हम शर्मिंदा हैं… आपके नाम पर सत्ता भोगने वाले आज भी जिंदा हैं। जिन्होंने भगवे की आड़ में आपके ही धाम को लूट लिया, वो ‘रामभक्त’ बनने वाले ढोंगी आज भी सलाखों के बाहर हैं।’
Source link
CM सुक्खू ने शिमला के राम मंदिर में की पूजा-अर्चना:कैबिनेट के साथ पहुंचे, चढ़ावा विवाद पर बोले- यह पैसों की नहीं आस्था की चोरी
