भास्कर न्यूज| महासमुंद शहर को स्वच्छ, सुंदर, पर्यावर -अनुकूल बनाने के लिए नगर पालिका ने प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ विशेष अभियान तेज किया। टीम ने शहर के अलग अलग बाजारों में अचानक दबिश दी। जांच की। कार्रवाई से व्यापारियों में हड़कंप मच गया। औचक निरीक्षण में टीम ने व्यापारियों के पास से करीब 4 किलोग्राम प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त की। असर दिखा। कई व्यापारियों ने मौके पर ही बची प्लास्टिक सामग्री हटा ली। आगे उपयोग नहीं करने का आश्वासन दिया। नगर पालिका अध्यक्ष निखि कांत साहू ने कहा, सिंगल यूज प्लास्टिक पर्यावरण, मानव स्वास्थ्य, बेजुबान पशुओं के लिए खतरनाक है। शहर को प्रदूषण मुक्त बनाना सबकी जिम्मेदारी है। मकसद दंडित करना नहीं है। जनसहभ ागिता से प्लास्टिक मुक्त महासमुंद बनाना है। नियमों की अनदेखी करने वालों पर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। मुख्य नगर पालिका अधिकारी सौरभ शर्मा ने बताया, व्यापारियों को पहले भी समझाइश दी जा चुकी है। उल्लंघन मिलने पर जब्ती होगी। नियमा नुसार जुर्माना भी लगेगा। नगर पालिका ने नागरिकों, व्यापारियों से अपील की है कि पॉलिथीन का पूर्ण बहिष्कार करें। कपड़े, जूट, अन्य पर्यावर -अनुकूल थैलों का उपयोग करें। शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाने में योगदान दें।
Source link
बाजारों में जांच, 4 किलो प्लास्टिक जब्त
