Headlines

नारनौल के क्रेशर व्यवसायी भाइयों की सड़क हादसे में मौत:रोहतक के खैड़की मोड़ के पास हुआ था हादसा, दोनों मृतक दो-दो बच्चों के पिता थे




हरियाणा के रोहतक जिला में एनएच 152 डी पर हुए सड़क हादसे में शहर के दो सगे भाईयों की मौत की खबर के बाद शहर में शोक का माहौल है। दोनों भाई शहर के प्रतिष्ठत व्यापारी थे। दोनों की मौत का समाचार मिलने पर परिजन डेडबॉडी लाने के लिए रोहतक चले गए। शहर के मोहल्ला फ्रांसखाना निवासी मनीष कुमार जैन व मनोज जैन क्रेशर संचालक थे। उनका क्रेशर प्रदेश की सीमा के साथ लगते राजस्थान के नीमकाथाना क्षेत्र में लगा हुआ है। बीते कल वे अपने बिजनेश के सिलसिले में अंबाला की ओर गए हुए थे। सुबह साढ़े पांच बजे हुआ हादसा आज सुबह करीब साढ़े पांच बजे नेशनल हाईवे नंबर 152 डी पर रोहतक जिला के खैड़की मोड़ के पास ड्राइवर को नींद आ गई। जिसके कारण ड्राइवर ने टाटा पंच गाड़ी को आगे चल रहे ट्रक के पीछे दे मारा। मौके पर हो गई मौत इस हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों की पहचान की तथा परिजनों को इस बारे में सूचना दी। सूचना मिलने पर परिजन डेडबॉडी लेने के लिए रोहतक के लिए रवाना हो गए। शहर में शोक की लहर दो सगे भाईयों की मौत की सूचना मिलते ही शहर में शोक की लहर दौड़ गई। सोशल मीडिया पर दोनों भाईयों की मौत का समाचार तेजी से फैल गया। वहीं लोग एक दूसरे के साथ इसकी चर्चा करते हुए दिखाई दिए। दोनों दो-दो बच्चों के पिता मृतक मनोज जैन व मनीष जैन दो-दो बच्चों के पिता हैं। मनोज कुमार की उम्र करीब 45 वर्ष है, जबकि मनीष कुमार की उम्र करीब 50 साल है। मनीष के एक लड़का व एक लड़की हैं। वहीं मनोज के दो लड़कियां हैं। किसी भी बच्चे की शादी नहीं हुई हे। ड्राइवर की नहीं हुई पहचान दोनों भाईयों के साथ गए ड्राइवर की अभी पहचान नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि दोनों भाई नांगल चौधरी की तरफ से ही ड्राइवर लेकर जाते थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *