Headlines

ग्वालियर में उपमुख्यमंत्री बोले- शिक्षा के साथ संस्कार भी जरूरी:जंतर मंतर पर अमर्यादित भाषा के प्रयोग को गलत बताया, दतिया में जीत का दावा




मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा मंत्री राजेंद्र शुक्ल गुरुवार को रेल मार्ग से ग्वालियर पहुंचे। रेलवे स्टेशन पर समर्थकों ने उनका स्वागत किया। भास्कर से बातचीत में उन्होंने जंतर मंतर पर हुए आंदोलन के दौरान भाषा के अमर्यादित प्रयोग पर टिप्पणी करते हुए कहा कि कुछ लोगों को शिक्षा के साथ-साथ संस्कार की भी आवश्यकता है। उपमुख्यमंत्री शुक्ल ने जंतर मंतर पर भाषा के अमर्यादित प्रयोग को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के लिए बहुत कुछ कर रहे हैं, और उनके कार्य आने वाली पीढ़ी के लिए वरदान साबित होंगे। उन्होंने जोर देकर कहा कि ऐसे में कुछ लोगों में शिक्षा के साथ संस्कारों की कमी दिख रही है। बड़ें अंतर से दतिया जीत रहे किसानों के आंदोलन के संबंध में उपमुख्यमंत्री ने बताया कि उनसे बातचीत हो चुकी है और किसान संतुष्ट हैं। दतिया उपचुनाव को लेकर उन्होंने विश्वास जताया कि भारतीय जनता पार्टी भारी मतों के अंतर से जीत हासिल करेगी। ग्वालियर प्रवास के दौरान उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे दोपहर 3:30 बजे मानस भवन, फूलबाग में तुलसी मानस प्रतिष्ठान के स्वर्ण जयंती महोत्सव वर्ष के समापन समारोह में शिरकत करेंगे। इसके बाद, वे शाम लगभग 5:45 बजे रेल मार्ग से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *