![]()
अजमेर दरगाह में जियारत कर अपने घर वापस लौट रहे युवक की मौत हो गई। युवक परिवार के साथ महाराष्ट्र से आया था। वापस जाते हुए ट्रेन में अचानक तबीयत बिगड़ गई। ट्रेन में बैठने के करीब पांच मिनट बाद ही अचानक गले में सूजन आने और सांस रुकने से अचेत हो गया था। परिजनों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन को रुकवाया और एंबुलेंस की मदद से उसे हॉस्पिटल लेकर गए। जेएलएन हॉस्पिटल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आदर्श नगर थाना के एएसआई कन्हैयालाल ने बताया कि परिवार की रिपोर्ट पर पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराई गई है। रिपोर्ट आने पर मौत के कारण का पता चलेगा। परिवार के साथ दरगाह में जियारत करने आया था युवक का नाम रिजवान पुत्र शरीफ बागवान (31) था। वह जिला जलवा, महाराष्ट्र का रहने वाला था। उसके ससुर इरफान ने बताया कि 21 जुलाई को पूरा परिवार महाराष्ट्र से अजमेर दरगाह जियारत के लिए रवाना हुआ था। 22 जुलाई को सभी अजमेर पहुंचे और दरगाह जियारत के साथ अन्य धार्मिक और पर्यटन स्थलों का भ्रमण किया। 29 जुलाई की शाम करीब 5:40 बजे परिवार अजमेर रेलवे स्टेशन से जयपुर-हैदराबाद ट्रेन से वापस घर आने के लिए रवाना हुए थे। महाराष्ट्र में ऑटो चलाता था युवक ट्रेन रवाना होने के करीब 5 मिनट बाद ही रिजवान का अचानक गला सूज गया और उसकी सांस रुकने लगी। चेन पुलिंग कर ट्रेन रुकवाई और सैटेलाइट हॉस्पिटल लेकर गए। वहां से जेएलएन हॉस्पिटल रेफर किया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। ससुर इरफान ने बताया कि रिजवान की शादी उनकी बेटी से करीब 8 साल पहले हुई थी। उसके दो बच्चे हैं। वह महाराष्ट्र में ऑटो चलाकर परिवार का पालन-पोषण करता था। परिजनों को फिलहाल उसकी मौत के कारण की जानकारी नहीं है।
Source link
ट्रेन में युवक का गला सूजा-सांस रुकी, फिर मौत:महाराष्ट्र से परिवार के साथ दरगाह में जियारत करने आया था
