Headlines

करनाल में युवक से 5 हजार रुपए- मोबाइल छीना:बाइक पर कुरुक्षेत्र से लौट रहा, पेचकस-ब्लेड दिखाकर तीन युवकों ने की वारदात




करनाल सदर थाना क्षेत्र में बलड़ी बाइपास के पास एक युवक से लूटपाट का मामला सामने आया है। बाइक से घर लौट रहे युवक को तीन अज्ञात युवकों ने रोककर हथियार दिखाए और नकदी व मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, गांव टपराना निवासी विशाल फेरी का काम करता है। शिकायतकर्ता ने बताया कि 29 जुलाई की रात करीब 12 से 12:30 बजे के बीच अपनी बाइक पर कुरुक्षेत्र से अपने गांव लौट रहा था। जब वह रात करीब 2 बजे बलड़ी बाइपास के पास पहुंचा, तभी तीन युवकों ने उसे रोक लिया। आरोप है कि युवकों ने पेचकस और ब्लेड दिखाकर उसे डराया। 5 हजार व मोबाइल छीनकर फरार विशाल कुमार ने बताया कि आरोपियों ने उससे 5 हजार रुपए और ओपो कंपनी का मोबाइल फोन छीन लिया। मोबाइल कवर में आधार कार्ड भी रखे हुए थे, जिन्हें भी आरोपी साथ ले गए। वारदात के बाद तीनों युवक मौके से फरार हो गए। पुलिस ने दर्ज किया मामला पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया। मामले की जांच एसआई नफे सिंह को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि पीड़ित की लिखित शिकायत के आधार पर अज्ञात तीन व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की पहचान के लिए आसपास के क्षेत्र में जांच की जा रही है और संभावित सुराग जुटाए जा रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *