![]()
धमतरी जिले में एक सप्ताह पहले हुए नीरज साहू हत्याकांड को लेकर साहू समाज में भारी आक्रोश है। समाज के पदाधिकारियों और सदस्यों ने एसपी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा और हत्या के आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। साथ ही क्षेत्र में बढ़ती आपराधिक घटनाओं को देखते हुए पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने की भी मांग की गई। यह घटना कुरुद थाना क्षेत्र के नरी पुल के पास 22 जुलाई को हुई थी। जानकारी के अनुसार, पिकअप वाहन में सवार नीरज साहू पर अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से गले पर हमला कर दिया था। अत्यधिक रक्तस्राव होने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। एक सप्ताह बाद भी आरोपी फरार घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की, लेकिन एक सप्ताह बीत जाने के बावजूद आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। इसे लेकर साहू समाज ने नाराजगी जताई और दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। क्षेत्र में भय का माहौल, पेट्रोलिंग बढ़ाने की मांग साहू समाज के पदाधिकारियों का कहना है कि हत्या के बाद पूरे मगरलोड क्षेत्र में भय का माहौल है। हाल ही में एक अन्य युवक पर चाकू से हमला होने की घटना ने लोगों की चिंता और बढ़ा दी है। समाज ने कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए प्रभावित क्षेत्र में नियमित पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने की मांग भी की है। पुलिस ने जल्द गिरफ्तारी का दिया भरोसा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र पांडे ने बताया कि नरी पुल के पास हुई हत्या के मामले में कुरुद थाने में एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस को मामले में कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Source link
धमतरी हत्याकांड में साहू समाज ने खोला मोर्चा:नीरज साहू हत्याकांड में आरोपियों की गिरफ्तारी, पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने और त्वरित कार्रवाई की मांग उठी
