Headlines

महिला को सांप ने डसा, झाड़-फूंक कराने में मौत:कैमूर में पुजारी के पास ले गए थे परिजन, बाद में पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम




कैमूर में दुर्गावती थाना क्षेत्र के नई बस्ती गांव में एक महिला की सांप के काटने से मौत हो गई। 49 वर्षीय कलावती देवी को शौचालय जाने के दौरान सांप ने डंस लिया था। परिजनों ने पहले उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, लेकिन बाद में झाड़-फूंक के लिए ले गए। मृतका की पहचान नई बस्ती गांव निवासी राम आधार राम की पत्नी कलावती देवी के रूप में हुई है। झाड़-फूंक कराने के लिए एक पुजारी के पास ले गए बुधवार रात कलावती देवी घर के अंदर सो रही थीं। देर रात शौचालय जाने के लिए वह घर से बाहर निकलीं। इसी दौरान घास में छिपे एक विषैले सांप ने उन्हें काट लिया। महिला के शोर मचाने पर परिजन मौके पर पहुंचे और तुरंत उन्हें भभुआ सदर अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच के बाद कलावती देवी को मृत घोषित कर दिया। इसके बावजूद, परिजनों ने उम्मीद नहीं छोड़ी और शव को घर ले जाने के बजाय झाड़-फूंक कराने के लिए एक पुजारी के पास ले गए। शव परिजनों को सौंप दिया गया पुजारी ने भी जांच के बाद महिला को मृत ही बताया। इसके बाद निराश परिजनों ने स्थानीय पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद पंचनामा तैयार किया गया। गुरुवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल लाया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *