![]()
जांजगीर-चांपा जिले में कोतवाली और साइबर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने नशीली दवा तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एंड-टू-एंड जांच के तहत कार्रवाई करते हुए 1140 प्रतिबंधित अल्प्राजोलम टैबलेट, दो मो
.
पुलिस को सूचना मिली थी कि चर्च मैदान, जांजगीर में एक युवक स्कूटी पर नशीली टैबलेट बेच रहा है। सूचना के आधार पर कोतवाली और साइबर थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से घेराबंदी कर कार्रवाई की।
पहले आरोपी से मिली 650 टैबलेट
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने बीटीआई चौक, जांजगीर निवासी अमित चतुर्वेदी (35) को गिरफ्तार किया। उसकी तलाशी में 650 प्रतिबंधित अल्प्राजोलम टैबलेट बरामद की गईं।
पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम
पूछताछ में अमित चतुर्वेदी ने खुलासा किया कि वह नशीली दवा पामगढ़ थाना क्षेत्र के धाराशिव निवासी रूपेश गिरी गोस्वामी (30) से खरीदता था। इसके बाद पुलिस ने धाराशिव में दबिश देकर रूपेश को भी गिरफ्तार कर लिया।
दूसरे आरोपी से 490 टैबलेट और वाहन जब्त
रूपेश गिरी गोस्वामी के कब्जे से 490 अल्प्राजोलम टैबलेट, एक मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(सी) और 29 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
मुख्य सप्लायर की तलाश जारी
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है। गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों और नशीली दवाओं के मुख्य सप्लायरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।
