Headlines

वाराणसी में दोस्त का गला दबाकर मारने की कोशिश:कुएं में लहूलुहान कर फेका, पिता की तहरीर पर FIR दर्ज




वाराणसी के मिर्जामुराद थानाक्षेत्र के हरपुर गांव में दोस्ती के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला आया है। यहां एक दोस्त ने दुसरे को मारकर कुएं में फेक दिया। दो घंटे बाद वापस लौटा और उसे बाहर निकाला। युवक ने जान से मारने की धमकी दी की अगर किसी को बताया तो जान से मार दूंगा। न बताने पर दस हजार रुपए देने का प्रलोभन भी दिया। फिलहाल पीड़ित के पिता ने मिर्जामुराद थाने में तहरीर दी थी। जिसपर मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। मिर्जामुराद पुलिस को पीड़ित विवेक कुमार पटेल निवासी हरसोस के पिता प्रकाश चंद्र ने बताया कि मेरा बेटा 28 जुलाई को शाम 8 बजे घर आ गया था। रात 9 बजकर 30 मिनट पर उसका दोस्त शराफत अली घर आया और विवेक को बुलाकर ले गया। रात करीब साढ़े 12 बजे मेरा बेटा लहूलुहान हालत में घर पहुंचा तो हमने पुलिस को सूचना दी। शराफत उसे जरूरी काम का बहाना बनाकर अपने साथ बाइक से लेकर गया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सुनसान स्थान पर कुएं में धकेला प्रकाश ने बताया – शराफत मेरे बेटे को थानाक्षेत्र के मेहंदीगंज इलाके के रिग रोड साइड लेकर गया था। यहां एक सुनसान जगह पर मौजूद कुएं के पास उसने मेरे बेटे विवेक के मुंह पर मुक्के से मारकर उसे लहूलुहान कर दिया। उसके बाद उसके गले में गमछा फंसकर उसे बेहोश कर दिया और कुएं में धकेल के वहां से चला गया। इलाज के लिए 10 हजार का ऑफर प्रकाश ने तहरीर में बताया – बेटे ने घर आकर बताया की शराफत उसे कुएं में मरा समझकर धकेल गया था। लेकिन वहां जब बेट को होश आया तो वह चिल्लाने लगा। एक घंटे के बाद शराफत वहां वापस लौटा। बेटे की आवाज सुनकर उसे बाहर निकाला और उसे धमकी दिया की यदि किसी को बताया तो जान से मार देगा और उसने इलाज के नाम पर 10 हजार रुपए देने का ऑफर भी दिया। फिलहाल परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा थाना प्रभारी मिर्जामुराद गोपाल जी कुशवाहा ने बताया – तहरीर मिलने पर थाने पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। प्रकरण की जांच की जा रही है। पीड़ित से पूछताछ की गयी है। घटना के दिन के सीसीटीवी कैमरे भी तलाश किए जा रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *