Headlines

खेत में करंट लगने से सेल्समैन की मौत:कटनी के करेला गांव में हादसा, अर्थिंग के चपेट आने की आशंका




कटनी जिले के बरही थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम करेला में गुरुवार को एक सेल्समैन की करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान 45 वर्षीय सुनील मिश्रा, पिता स्वर्गीय देवशरण मिश्रा, निवासी ग्राम करेला के रूप में हुई है। सुनील पेशे से सेल्समैन थे। परिजनों के अनुसार वे किसी काम से खेत की ओर गए थे, तभी खेत के पास से गुजरी बिजली लाइन के संपर्क में आ गए। करंट का तेज झटका लगने से सुनील मौके पर ही झुलसकर गिर पड़े। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और स्थानीय ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे। गंभीर अवस्था में सुनील को इलाज के लिए बरही शासकीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस टीम अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई पूरी की। अर्थिंग करंट लगने की संभावना बरही थाना प्रभारी अरविंद चौबे ने बताया कि प्राथमिक जांच और पूछताछ में मौत का मुख्य कारण करंट लगना पाया गया है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, बिजली के खंभे से अर्थिंग के लिए नीचे लाई गई विद्युत तार में करंट प्रवाहित हो रहा था, जिसकी चपेट में आने से यह दुर्घटना हुई। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *