![]()
चंबा जिले के भरमौर क्षेत्र के बन्नी नाले में गुरुवार को अचानक बाढ़ आ गई। जलस्तर एकाएक बढ़ने से कई श्रद्धालु, बच्चे और कुछ वाहन नाले के दोनों ओर फंस गए। हालांकि, समय रहते लोगों ने सुरक्षित स्थानों पर पहुंचकर अपनी जान बचाई। किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।स्थानीय लोगों के अनुसार, पहाड़ों पर हल्की बारिश होते ही बन्नी नाले का जलस्तर तेजी से बढ़ जाता है। इससे इस मार्ग से गुजरने वाले श्रद्धालुओं और ग्रामीणों की जान जोखिम में पड़ जाती है। प्रतिवर्ष हजारों श्रद्धालु मंदिरों के दर्शन के लिए इसी मार्ग का उपयोग करते हैं, लेकिन बरसात के मौसम में यह नाला उनके लिए एक बड़ी चुनौती बन जाता है।ग्रामीणों ने बताया कि इस स्थान पर पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। हर वर्ष बरसात के दौरान ऐसी ही स्थिति उत्पन्न होती है, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। लोग बोले-पुल का निर्माण जल्द किया जाए लोगों ने प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन से बन्नी नाले पर शीघ्र एक स्थायी पुल के निर्माण की मांग की है, ताकि बरसात के दिनों में सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित हो सके। स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते पुल का निर्माण नहीं हुआ तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने प्रशासन से बरसात के मौसम में नाले के आसपास सुरक्षा प्रबंध बढ़ाने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी मांग की है। बाढ़ की तस्वीरें-
Source link
भरमौर के बन्नी नाले में जलस्तर बढ़ने से आई बाढ़:कई श्रद्धालु-बच्चे और वाहन फंसे, लोगों ने सुरक्षित निकाला; पुल नहीं होने से बढ़ी समस्या
