Headlines

Chhattisgarh Dongargarh-Katghora Rail Line Approved


छत्तीसगढ़ के लिए एक महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा परियोजना को केंद्र सरकार की मंजूरी मिल गई है। बहुप्रतीक्षित डोंगरगढ़-कटघोरा नई रेल लाइन परियोजना को हरी झंडी मिल गई है। इस स्वीकृति को राज्य के परिवहन, औद्योगिक विकास और रोजगार के लिहाज से बड़ी उपलब्धि मा

.

नई दिल्ली में केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और राजनांदगांव सांसद संतोष पाण्डेय ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की। बैठक में डोंगरगढ़-कटघोरा नई रेल लाइन परियोजना के साथ बस्तर अंचल में रेल नेटवर्क विस्तार पर भी चर्चा हुई, जिसके बाद परियोजना को मंजूरी प्रदान की गई।

लगातार प्रयासों से मिली सफलता

केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने बताया कि सांसद बनने के बाद से ही वे इस परियोजना को स्वीकृति दिलाने के लिए लगातार प्रयासरत थे। उन्होंने रेल मंत्रालय के समक्ष छत्तीसगढ़ की जनभावनाओं और क्षेत्रीय आवश्यकताओं को लगातार प्रमुखता से उठाया।

रोजगार और उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा

नई रेल लाइन बनने से राज्य के विभिन्न क्षेत्रों के बीच संपर्क बेहतर होगा और यात्रा आसान होगी। इसके साथ ही युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे तथा औद्योगिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी। परियोजना से क्षेत्रीय विकास और निवेश को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

प्रधानमंत्री और रेल मंत्री का जताया आभार

परियोजना को मंजूरी मिलने पर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने इसे अपने संकल्प की सिद्धि बताया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह परियोजना छत्तीसगढ़ के विकास में मील का पत्थर साबित होगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *