Headlines

सहरसा में युवक की हत्या, परिजनों का हंगामा:रिफ्यूजी कॉलोनी चौक पर सड़क जाम, गिरफ्तारी की मांग




सहरसा के रिफ्यूजी कॉलोनी चौक पर एक युवक की हत्या के विरोध में परिजनों ने हंगामा किया और सड़क जाम कर दी। वे हत्या के आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हुए हैं। मृतक की पहचान बरियाही पंचायत के वार्ड नंबर 14 निवासी राम लखन कामत के रूप में हुई है, जिसे सोनू नाम से भी जाना जाता था। वह अपने तीन भाइयों में सबसे छोटा था। सोनू के बड़े भाई बंटी ने बताया कि सोनू गाय चराने के लिए घर से एक किलोमीटर दूर गया था, जहां कहरा गांव के नाथ बाबा के पोखर के समीप एक बोरे में उसका शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। परिजनों ने इसे हत्या का मामला बताते हुए सहरसा के रिफ्यूजी कॉलोनी निवासी अनिल पोद्दार और उनके परिवार पर हत्या का आरोप लगाया है। पीड़ित परिवार ने पुलिस पर हत्यारों के साथ मिलीभगत का भी आरोप लगाया है। परिजनों ने रिफ्यूजी कॉलोनी चौक पर करीब एक घंटे तक सड़क जाम कर हत्या से जुड़े लोगों की गिरफ्तारी की मांग की। सहरसा सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि यह हत्या जमीन विवाद का परिणाम प्रतीत होती है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच जारी है। एफएसएल (फोरेंसिक साइंस लैब) की टीम घटना स्थल की बारीकी से जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *