![]()
भास्कर न्यूज | जालंधर पंजाब में जारी स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (एसआईआर) अभियान के तहत मतदाता सूची को अपडेट करने का काम तेजी से जारी है। 3 अगस्त तक फॉर्म डिजिटलाइजेशन का काम होगा। जालंधर जिले में घर-घर जाकर गणना फॉर्म वितरित करने का कार्य शत-प्रतिशत पूरा कर लिया गया है। अब प्रशासन की ओर से प्राप्त फॉर्मों के डिजिटलाइजेशन पर तेजी से काम किया जा रहा है। जिले में कुल 16,49,946 मतदाता हैं। इनमें से सभी मतदाताओं तक गणना फॉर्म पहुंचाए जा चुके हैं। अब तक 14,61,002 मतदाताओं के गणना फॉर्म डिजिटलाइज किए जा चुके हैं, जो जिले के कुल मतदाताओं का 88.55 प्रतिशत है। चुनाव आयोग के निर्देशों के तहत चल रहे इस अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक सटीक और अद्यतन बनाना है, ताकि किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से छूटने न पाए और भविष्य में होने वाले चुनावों के लिए शुद्ध मतदाता सूची तैयार हो सके। जिला प्रशासन का लक्ष्य शेष बचे करीब 1.89 लाख मतदाताओं के गणना फॉर्म का डिजिटलाइजेशन भी निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करना है। इसके लिए बीएलओ और चुनाव शाखा की टीमें लगातार फील्ड में कार्य कर रही हैं। प्रशासन का दावा है कि अभियान को तय समय में शत-प्रतिशत पूरा कर लिया जाएगा। बीएलओ की तरफ से सभी राजनीतिक पार्टियों के साथ मिलकर गणना फार्म चैक किए जा रहे है। डिजिटलाइजेशन के साथ ही एएसडीडी लिस्टें जिसमें एबसेंट, शिफ्टिड, देथ और डुप्लीकेट वोटर सूची पर काम चल रहा है। इन लिस्टों को फाइनल करने के बाद सभी राजनीतिक पार्टियों के नुमाइंदों के साथ मीटिंग करने के बाद ही उसे फाइनल किया जाएगा।
Source link
88.55% मतदाताओं के फॉर्म डिजिटलाइज
