Headlines

पानीपत TDI सिटी में महिला सचिव को रॉड-डंडों से पीटा:बोली- बहू के कपड़े फाड़े, 2 साल की बच्ची को पीटा; दिल्ली पुलिसकर्मी मुझे कैरेक्टरलेस कहता




पानीपत के TDI सिटी में रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) की महिला सचिव के परिवार पर रॉड-डंडों से हमला कर दिया गया। परिवार का आरोप है कि पड़ोसी और दिल्ली पुलिस में तैनात सिपाही पुरुषोत्तम वत्स अपने साथियों के साथ जबरन घर में घुसा और मारपीट करने लगा। वहीं, परिवार का दावा है कि मारपीट के दौरान परिवार की बहू के कपड़े फाड़े गए और उनकी 2 साल की बच्ची को भी पीटा गया। हमले में परिवार के कई लोग घायल हुए हैं। वहीं, महिला सचिव ने बताया कि पुलिसकर्मी उन पर अभद्र टिप्पणी करते हुए ‘कैरेक्टरलेस’ कहता है। वहीं, दूसरे पक्ष ने भी महिला सचिव और परिवार के लोगों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों की शिकायत मिली है और जांच की जा रही है। जानिए क्या है पूरा मामला… सितंबर 2025 के RWA चुनाव से शुरू हुआ विवाद शिकायत के मुताबिक, सितंबर 2025 में TDI सिटी के RWA चुनाव में सचिव एकता बंसल और पड़ोसी पुरुषोत्तम वत्स आमने-सामने थे। चुनाव के बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद बना रहा। एकता बंसल वर्तमान में RWA की सचिव हैं। परिवार का आरोप है कि चुनाव की रंजिश के चलते पुरुषोत्तम लगातार एकता से विवाद करता था। ऑनलाइन सुनवाई में कैरेक्टरलेस कहा एकता बंसल की बहू और शिकायतकर्ता शिवानी बंसल के अनुसार, RWA के खिलाफ दायर एक केस की 22 सितंबर को ऑनलाइन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सुनवाई हुई थी। इस दौरान पुरुषोत्तम वत्स पर एकता बंसल के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने का आरोप है। परिवार का कहना है कि उन्हें ‘कैरक्टरलेस’ कहा गया। इसी बात को लेकर एकता अगले दिन पुरुषोत्तम से बातचीत करने उसके घर गई थीं। सुबह 9:30 बजे घर पर विवाद, धक्का-मुक्की 27 सितंबर सुबह करीब 9:30 बजे एकता बंसल पुरुषोत्तम के घर पहुंचीं। आरोप है कि वहां पुरुषोत्तम और उसकी पत्नी रीना वत्स ने उनके साथ गाली-गलौज और धक्का-मुक्की की। शोर सुनकर एकता का बेटा मौके पर पहुंचा और उन्हें वहां से लेकर आया। परिवार का आरोप है कि इस दौरान पुरुषोत्तम ने दिल्ली पुलिस में होने का हवाला देते हुए उन्हें झूठे केस में फंसाने और जान से मारने की धमकी दी। एक घंटे बाद घर में घुसने का आरोप परिवार के मुताबिक, सुबह करीब 10:30 बजे पुरुषोत्तम, रीना, कृष्ण वत्स, दीपांशु और 2-3 अन्य लोग रॉड-डंडे लेकर शिवानी बंसल के घर पहुंचे। आरोप है कि दरवाजा नहीं खोलने वो जबरन घर में घुस गए और परिवार के लोगों से मारपीट शुरू कर दी। बाल खींचे, कपड़े फाड़े; बच्ची को भी पीटा शिवानी बंसल का आरोप है कि हमलावरों ने उनके बाल खींचे और उनके कपड़े फाड़ दिए। वह खुद को बचाने का प्रयास कर रही थीं। इसी दौरान उनकी 2 साल की बेटी बीच में आई तो रीना वत्स ने उसे थप्पड़ मारकर नीचे गिरा दिया। रॉड से एकता के सिर-कंधे पर वार शिकायत में आरोप है कि पुरुषोत्तम ने लोहे की रॉड से एकता बंसल के सिर और कंधे पर वार किया और उनका सिर दीवार में दे मारा। वहीं दीपांशु पर मनन बंसल से डंडों से मारपीट करने का आरोप है। गेट का शीशा तोड़ा, आंख में कांच गया परिवार के मुताबिक, हमलावरों ने घर के गेट पर लगे शीशे भी तोड़ दिए। मनन बंसल के चेहरे पर टूटे शीशे से वार करने का आरोप है, जिससे उनकी आंखों में कांच के टुकड़े चले गए। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दोनों पक्षों के लोग आपस में मारपीट करते नजर आ रहे हैं। मोबाइल कैमरे में धमकी रिकॉर्ड होने का दावा शिकायतकर्ता परिवार का कहना है कि मारपीट के दौरान शिवानी के पति ने मोबाइल से घटना रिकॉर्ड की। परिवार के अनुसार, वीडियो में जान से मारने की धमकी देते हुए आवाजें सुनाई दे रही हैं। आरोप है कि हमलावर जाते समय भी शिकायत करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देकर चले गए। पुलिस बोली- दोनों पक्षों की शिकायत दर्ज, जांच कर रहे सेक्टर-13/17 थाना प्रभारी SI दीपक ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से शिकायत मिली है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। मामले में एकता बंसल, मनन, शिवानी समेत अन्य के खिलाफ भी दूसरे पक्ष ने शिकायत दी है। जांच में जिसकी गलती सामने आएगी, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *