भास्कर न्यूज | बीजापुर नगर पालिका में बुधवार को मनोनीत एल्डरमैनों का शपथ ग्रहण समारोह हुआ।एसडीएम और पीठासीन अधिकारी जागेश्वर कौशल ने सभी एल्डरमैनों को शपथ दिलाई। शपथ के बाद पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। सफल, जनहितैषी और विकासोन्मुख कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी गईं। समारोह में नगर पालिका अध्यक्ष गीता सोम पुजारी मौजूद रहीं। उपाध्यक्ष भुवन सिंह चौहान भी रहे। भाजपा जिलाध्यक्ष घासीराम नाग पहुंचे। जिला महामंत्री संजय लुकड़ उपस्थित रहे। भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष उर्मिला तोकल भी रहीं। भाजपा बीजापुर मंडल अध्यक्ष अशोक राव आए। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष लक्ष्यमैया जागर भी मौजूद रहे। नगर पालिका परिषद के सभी पार्षद शामिल हुए। मुख्य नगर पालिका अधिकारी, अधिकारी-कर्मचारी भी रहे। बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक पहुंचे। वक्ताओं ने कहा, एल्डरमैन नगर पालिका परिषद के कामकाज में अहम भूमिका निभाते हैं। उनके अनुभव का लाभ विकास कार्यों में मिलेगा। जनहित के फैसलों में भी मदद मिलेगी।
Source link
बीजापुर के एल्डरमैनों को एसडीएम ने दिलाई शपथ
