भिवानी में बाइक ने बुजुर्ग को मारी टक्कर:रोहतक अस्पताल में मौत, सड़क पार करते समय हादसा, पत्नी को दवाई दिलाने गया था




भिवानी के रोहतक रोड पर मोटरसाइकिल सवार ने सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को टक्कर मार दी। इस हादसे में घायल बुजुर्ग ने रोहतक के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इधर, पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी। भिवानी के गांव कलिंगा निवासी तेजपाल ने औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस को शिकायत दी। शिकायत में बताया कि उसका बड़ा भाई करीब 59 वर्षीय अर्जुन सिंह अपनी पत्नी ओमलता को दवाई दिलाने के लिए भिवानी के एमके अस्पताल में जा रहा था। वह प्राइवेट वाहन का प्रबंध करके दवाई लेने गए थे। जब वे साधन से उतरकर सड़क पार (क्रास) कर रहे थे तो एकदम बामला टोल की तरफ से एक मोटरसाइकिल चालक तेज रफ्तार में लापरवाही से चलाता हुआ आया। उसने अर्जुन सिंह को टक्कर मार दी। जिसके कारण वह सड़क पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद उसे वहां निजी अस्पताल में भर्ती कर दिया। डॉक्टरों ने अर्जुन सिंह को ज्यादा चोट लगी होने के कारण रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। परिजन उसे रोहतक के निजी अस्पताल में ले गए और भर्ती करवाया। ईलाज के दौरान अर्जुन सिंह की मौत हो गई। जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दे दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *