हमीरपुर में श्रद्धालुओं की कार दुकान में घुसी:चार बच्चों सहित नौ लोग सुरक्षित, चालक को नींद आने से हादसा




हमीरपुर जिले के सुमेरपुर कस्बे में देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। चित्रकूट से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार चालक को नींद आने के कारण अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे एक दुकान में जा घुसी। राहत की बात यह रही कि कार में सवार सभी नौ लोग सुरक्षित हैं। यह हादसा सुमेरपुर कस्बे के बस स्टैंड के पास नेशनल हाईवे-34 पर गुरुवार देर रात हुआ। कानपुर के घाटमपुर निवासी व्यापारी धर्मेंद्र शुक्ला अपने परिवार के साथ भगवान कामतानाथ के दर्शन कर चित्रकूट से लौट रहे थे। इसी दौरान चालक को झपकी आ गई और उनकी टीयूवी कार अनियंत्रित होकर पहले सड़क किनारे एक पेड़ से टकराई, उसे तोड़ते हुए पास की दुकान में जा घुसी। कार में धर्मेंद्र शुक्ला समेत चार बच्चे, दो महिलाएं और तीन पुरुष सवार थे। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। तेज धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। गनीमत रही कि हादसा देर रात हुआ, जिस समय इलाके में भीड़ नहीं थी। यदि यही दुर्घटना दिन में होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। हादसे में सभी नौ श्रद्धालु सुरक्षित बच गए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *