Headlines

SUOH Lions Win Volleyball Championship in Sonipat


विजेता टीम SUOH लायंस को सम्मानित करते हुए।

सोनीपत के हरियाणा खेल विश्वविद्यालय, राई में “बीसवांमील ब्लॉकबस्टर कप वॉलीबॉल प्रतियोगिता” का पहला संस्करण खत्म हो गया। फाइनल में एसयूओएच लायंस ने एसयूओएच एलीट को सीधे 3-0 सेटों से हराकर खिताब जीता।

.

इस प्रतियोगिता में कुल 14 टीमों ने हिस्सा लिया था। 27 सितंबर 2026 को हुई इस प्रतियोगिता में बीसवांमील और आसपास के कई विश्वविद्यालयों की टीमों ने अपनी खेल प्रतिभा दिखाई। इनमें पानीपत इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, अशोका विश्वविद्यालय, ओ.पी. जिंदल ग्लोबल विश्वविद्यालय, श्री रामास्वामी मेमोरियल (एसआरएम) विश्वविद्यालय, राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय और वर्ल्ड यूनिवर्सिटी ऑफ़ डिज़ाइन की टीमें शामिल थीं।

सभी मैच दिन-रात खेले गए, जिससे खिलाड़ियों और दर्शकों को दिन के साथ-साथ रात में भी वॉलीबॉल मैचों का मजा लेने का मौका मिला। फाइनल मुकाबला रात 9:30 बजे खेला गया, जिससे रोमांच और बढ़ गया।

एसयूओएच लायंस ने फाइनल में शुरुआत से ही आक्रामक और संतुलित खेल दिखाया। टीम ने शानदार सर्विस, ब्लॉकिंग और रक्षात्मक तालमेल से मैच पर अपनी पकड़ बनाए रखी।

वॉलीबॉल प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी।

वॉलीबॉल प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी।

एसयूओएच लायंस ने एसयूओएच एलीट को हरा खिताब जीता

एसयूओएच लायंस ने लगातार तीन सेटों में प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए अंततः एसयूओएच एलीट को 3–0 से पराजित कर प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया। एसयूओएच एलीट ने भी पूरे मुकाबले में शानदार खेल, जुझारूपन एवं खेल भावना का प्रदर्शन किया और उपविजेता का स्थान प्राप्त किया।

इस दौरान खिलाड़ियों के व्यक्तिगत प्रदर्शन को भी सराहा गया, जिसमें एसयूओएच के यश को प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी (स्पाइकर) चुना गया, जबकि एसयूओएच लायंस के चिराग को सर्वश्रेष्ठ आक्रमण खिलाड़ी के पुरस्कार से नवाजा गया।

बीसवांमील ब्लॉकबस्टर कप का प्रथम संस्करण संपन्न

हरियाणा खेल विश्वविद्यालय के आयोजकों के अनुसार, प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विश्वविद्यालय स्तर के खिलाड़ियों को बेहतर प्रतिस्पर्धात्मक मंच उपलब्ध कराना तथा खिलाड़ियों में खेल भावना, टीम भावना, अनुशासन और वॉलीबॉल प्रतिभा को प्रोत्साहित करना था।

प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला। एसयूओएच लायंस की शानदार जीत के साथ बीसवांमील ब्लॉकबस्टर कप का प्रथम संस्करण यादगार अंदाज में संपन्न हुआ। इस प्रतियोगिता ने विश्वविद्यालय स्तर के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने तथा उच्च स्तर की प्रतिस्पर्धा का अनुभव प्राप्त करने के लिए एक प्रभावी मंच प्रदान किया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *