![]()
अबोहर के संत नगर में रविवार को दिनदहाड़े बीजेपी से पार्षद का चुनाव लड़ चुके नेता के भाई हुई गोलीबारी के मामले में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। क्रास फायरिंग के दौरान गोली लगने से घायल हुए आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे फरीदकोट रेफर कर दिया गया। दो अन्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार होने में कामयाब रहे, जिनकी तलाश में पुलिस रातभर छापेमारी करती रही।घायल आरोपी की पहचान गौतम धत्तरवाल (पुत्र शंकर कुमार, निवासी लालगढ़/गणेशगढ़, श्रीगंगानगर) के रूप में हुई है। रविवार दोपहर को मंदिर में चल रही बैठक के बाद मंदिर के बाहर बीजेपी नेता के भाई अजय कुमार को गोली मारी गई थी। उसं गंभीर हालत में फरीदकोट रेफर किया गया था। इस मामले में आपसी रंजिश सामने आई है। अजय के ऊपर भी कई 9 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं। गोली कांड के बाद से पुलिस ने की थी नाकाबंदी एसएसपी गगन अजीत सिंह ने प्रेसवार्ता में बताया कि सीआईए (CIA) फाजिल्का की टीम ने रविवार रात किल्लियांवाली चौक के पास नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार तीन संदिग्ध युवक आते दिखाई दिए। पुलिस टीम ने जब उन्हें रोकने का प्रयास किया, तो वे बाइक फाजिल्का की दिशा में भगा ले गए। पुलिस द्वारा पीछा करने पर तेज रफ्तार होने के कारण उनकी मोटरसाइकिल फिसलकर गिर गई। इसके बाद खुद को घिरता देख आरोपियों ने पुलिस टीम पर सीधी फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में की गई जवाबी (क्रास) फायरिंग में एक युवक के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। घायल आरोपी की पहचान गौतम धत्तरवाल (पुत्र शंकर कुमार, निवासी लालगढ़/गणेशगढ़, श्रीगंगानगर) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे तुरंत काबू कर सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने गंभीर हालत को देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज फरीदकोट रेफर कर दिया। आपसी दुश्मनी बनी गोलीकांड की मुख्य वजह एसएसपी ने स्पष्ट किया कि संत नगर में हुई गोलीबारी की मुख्य वजह पुरानी रंजिश और आपसी दुश्मनी है। जांच के अनुसार, पीड़ित अजय कुमार के भाई और आरोपी विशाल पचार के बीच पुरानी दुश्मनी चल रही थी, जिसके चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया। मुख्य हथियार फरार आरोपी सागर नेपाली के पास पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी गौतम धत्तरवाल के पास से एक पिस्टल बरामद की है। हालांकि, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अजय कुमार पर गोली चलाने में इस्तेमाल किया गया मुख्य हथियार अभी बरामद होना बाकी है, क्योंकि वह वारदात के समय गोली चलाने वाले मुख्य आरोपी सागर नेपाली के पास है, जो मौके से फरार होने में सफल रहा। आरोपियों के खिलाफ दो अलग-अलग आपराधिक मामले दर्ज पुलिस ने इस पूरे प्रकरण में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग प्राथमिकी (FIR) दर्ज की हैं: संत नगर गोलीकांड मामला: थाना नंबर 1 में अजय कुमार पर जानलेवा हमला करने के आरोप में बीएनएस (BNS) की धारा 109, 61(2) और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा नंबर 307 दर्ज किया गया है। इसमें सागर नेपाली (पुत्र भारत बहादुर, निवासी पटेल नगर अबोहर), विशाल पचार उर्फ बॉक्सर (निवासी अबोहर), गौतम धत्तरवाल और कुछ अज्ञात युवकों को नामजद किया गया है। पुलिस टीम पर फायरिंग मामला: किल्लियांवाली चौक के पास पुलिस पार्टी पर जानलेवा हमला करने और सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने के आरोप में एफआईआर नंबर 308 दर्ज की गई है। इसमें सागर नेपाली, गौतम धत्तरवाल और एक अन्य अज्ञात आरोपी शामिल हैं। आरोपियों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड एसएसपी गगन अजीत सिंह ने बताया कि वारदात में शामिल सभी आरोपी आदतन अपराधी हैं और उन पर पहले से कई गंभीर मामले दर्ज हैं।पुलिस की कई विशेष टीमें फरार आरोपियों सागर नेपाली और उसके साथी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही हैं। जानिए किस पर कितने केस सागर नेपाली: अबोहर और श्री मुक्तसर साहिब के थानों में पहले से ही 3 आपराधिक मामले दर्ज हैं। गौतम धत्तरवाल: राजस्थान के विभिन्न पुलिस स्टेशनों में 4 आपराधिक मामले दर्ज हैं। विशाल पचार उर्फ बॉक्सर: राजस्थान, हरियाणा, कन्नौज (यूपी), केरल और अबोहर सहित अलग-अलग राज्यों में करीब आधा दर्जन आपराधिक मामलों में नामजद है। अजय कुमार (घायल युवक): गोलीबारी में घायल हुए अजय कुमार का भी आपराधिक रिकॉर्ड है और उस पर भी पहले से करीब 9 मामले दर्ज हैं।
Source link
अबोहर में गोली कांड का एक आरोपी मुठभेड़ में घायल:दो साथी फरार, रविवार को बीजेपी नेता के भाई को मारी थी गोली, रंजिश में हमला
