जयपुर की नूडल्स फैक्ट्री में काम करते मिले पांच बच्चे:पुलिस ने रेस्क्यू कर बाल कल्याण समीति सौंपे, फैक्ट्री संचालक मनीष अग्रवाल फरार




जयपुर वेस्ट पुलिस की मानव तस्करी यूनिट (AHTU) और दौलतपुरा थाना पुलिस ने बाल श्रम के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक फैक्ट्री से 5 बाल श्रमिकों को मुक्त कराया। मामले में फैक्ट्री संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। गुप्त सूचना पर फैक्ट्री में दी दबिश डीसीपी वेस्ट प्रशांत किरण ने बताया कि बाल श्रम, बंधुआ मजदूरी और मानव तस्करी के उन्मूलन के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सभी थाना प्रभारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में दौलतपुरा थाना पुलिस और मानव तस्करी यूनिट की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना पर हरे कृष्णा होटल के पीछे स्थित KJUND Enterprises पर छापा मारा। नूडल्स की पैकिंग कराते मिले बच्चे दौलतपुरा थाना प्रभारी महेंद्र सिंह यादव ने बताया कि छापेमारी के दौरान फैक्ट्री में 5 बाल श्रमिक नूडल्स की पैकिंग करते हुए मिले। मौके से बच्चों द्वारा पैक किए गए ‘Nature Noodles’ ब्रांड के पांच पैकेट भी जब्त किए गए, जिन पर कंपनी का नाम और वीकेआई औद्योगिक क्षेत्र, जयपुर का पता अंकित था। बाल कल्याण समिति को सौंपे गए बच्चे रेस्क्यू किए गए सभी बच्चों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद गांधी नगर स्थित बाल कल्याण समिति (CWC) के समक्ष पेश किया गया। इसके बाद उन्हें संरक्षण और पुनर्वास के लिए अधिकृत संस्था को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामले में फैक्ट्री संचालक मनीष अग्रवाल के खिलाफ तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी की तलाश जारी डीसीपी वेस्ट प्रशांत किरण का कहना है कि आरोपी मनीष अग्रवाल मौके से फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि फैक्ट्री में कितने समय से बाल श्रमिकों से काम कराया जा रहा था और इस नेटवर्क में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *