Headlines

Bathinda Nihang Controversy Video | Nihang Singh Assault Youth Talwandi Sabo


निहंगों ने युवक को एक के बाद एक थप्पड़ मारे।

बठिंडा में 2 निहंगों ने युवक की पिटाई कर दी। उन्होंने 7 सेकेंड में युवक को 6 थप्पड़ मारे। इसका वीडियो सामने आया है, जिसमें युवक निहंगो के बारे में गलत बातें कहने की बात स्वीकार करते हुए माफी मांगता दिखाई दे रहा।

.

वहीं, निहंग राजू ने दावा किया कि कार्रवाई एक विवाहित महिला की शिकायत और युवक द्वारा निहंगों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के बाद की गई। युवक महिला के साथ 5 साल से रिलेशन में था। वह उससे शादी करने के लिए मना कर रहा था।

ये मामला तलवंडी साबो का है, जो 3 दिन पुराना है, लेकिन इसका वीडियो अब सामने आया है। निहंग ने खुद इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

निहंगों ने युवक की गर्दन और चेहरे पर थप्पड़ मारे।

निहंगों ने युवक की गर्दन और चेहरे पर थप्पड़ मारे।

पहले पढ़िए वीडियो में क्या दिख रहा…

  • पहले माफी मंगवाई, फिर थप्पड़ मारे: सोशल मीडिया पर युवक की पिटाई का 18 सेकेंड का वीडियो सामने आया है। वीडियो में सबसे पहले युवक ने कहा कि मैंने बाबा जी के बारे में गलत कहा था। बाबा जी गलत नहीं हैं। मुझसे गलती हो गई थी, आगे से ऐसी गलती नहीं होगी।
  • गर्दन और चेहरे पर जड़े थप्पड़:इसके बाद एक निहंग युवक उसकी गर्दन पर थप्पड़ मारता है। फिर निहंग सीधे उसके चेहरे पर थप्पड़ जड़ देता है। वहीं, उसके साथ खड़ा निहंग भी युवक को लगातार तीन से चार थप्पड़ मारता है। वीडियो में एक निहंग यह कहते हुए भी सुनाई देता है कि बोलते हुए शर्म नहीं आई तुझे।
वीडियो में युवक निहंगों से माफी मांगता दिखा।

वीडियो में युवक निहंगों से माफी मांगता दिखा।

अब सिलसिलेवार पढ़िए पूरा मामला…

  • विवाहित महिला की शिकायत से शुरू हुआ विवाद: निहंग बाबा राजू के मुताबिक, कुछ दिन पहले एक विवाहित महिला उनके पास पहुंची। महिला ने आरोप लगाया कि संबंधित युवक पिछले करीब पांच वर्षों से उसके संपर्क में था। उसका कहना था कि इसी वजह से उसके पति के साथ तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा है। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि युवक न तो उसका खर्च उठा रहा है और न ही उससे शादी करने को तैयार है।
  • पहले दोनों पक्षों में कराया गया समझौता: राजू का दावा है कि शिकायत मिलने के बाद उन्होंने महिला, युवक को बुलाकर समझाया। बातचीत के बाद मामला आपसी सहमति से सुलझा लिया गया और सभी को वापस भेज दिया गया।
  • महिला ने रिकॉर्डिंग सुनाई, फिर बढ़ा विवाद राजू ने बताया कि समझौते के बाद युवक ने उसी महिला के सामने निहंगों के बारे में आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया। महिला इसकी रिकॉर्डिंग लेकर उनके पास पहुंची और पूरी बात सुनाई।
  • कई बार बुलाया, नहीं आया युवक: उन्होंने कहा कि कि रिकॉर्डिंग मिलने के बाद युवक को कई बार बुलाने की कोशिश की गई, लेकिन वह उनके सामने पेश नहीं हुआ। इसके बाद ही उसके खिलाफ कार्रवाई की गई।

———–

यह खबरें भी पढ़ें…

निहंग ने सिख दंपती को मस्जिद जाने से रोका, अमृतसर में मौलवी को फोन कर धमकाया, बोला- एक हफ्ते में गांव खाली कर दे

पंजाब के अमृतसर में निहंग ने मौलवी के पास जाते सिख को रोक लिया। निहंग भूपिंदर सिंह बग्गा ने कहा- सिख होते हुए कई लोग मुसलमानों की मस्जिदों में जा रहे हैं। ऐसे लोग सिख नहीं हैं और न ही सिर पर पगड़ी बांधने के हकदार। निहंग के रोकने के बावजूद सिख छिपकर मस्जिद पर चला गया। पूरी खबर पढ़ें…

पंजाब में अश्लील फोटो वाले निहंग का नया VIDEO:कुर्सी से उठाकर जमीन पर बैठाया, कहा- पैरों के बल बैठकर बर्तन धो

पंजाब में अश्लील तस्वीरें वायरल होने और विवादित बयानों के बाद धार्मिक सजा का सामना कर रहे निहंग जसदीप सिंह का एक और वीडियो सामने आया है। वीडियो में जसदीप सिंह कुर्सी पर बैठकर बर्तन धोते हुए दिखाई दे रहे हैं। पूरी खबर पढ़िए…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *