Headlines

चंबा में नाले के तेज बहाव में बही युवती:भेड़-बकरियां चराकर लौट रही, संघणी नाले में डाउनस्ट्रीम में सर्च ऑपरेशन जारी




चंबा जिले के सलूणी उपमंडल में बीती शाम बारिश के बीच एक युवती नाले के तेज बहाव में बह गई। युवती भेड़-बकरियां चराकर शाम के वक्त अपने घर को लौट रही थी। तभी उसका पांव फिसल गया और नाले में बह गई। घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर काफी देर तक उसकी तलाश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। बाद में मामले की सूचना प्रशासन और पुलिस को दी गई। जानकारी के अनुसार, सलूणी क्षेत्र की भांदल पंचायत के प्रेढ़ गांव निवासी शबनम पुत्री गुलाम नबी जंगल में भेड़-बकरियां चराने गई थी। शाम को घर लौटते समय संघणी नाले का जलस्तर अधिक होने के कारण युवती कुछ ही क्षणों में डाउनस्ट्रीम की ओर बह गई। अंधेरे के कारण रोकना पड़ा सर्च ऑपरेशन भांदल पंचायत के प्रधान सुरेश कुमार ने बताया कि बीती शाम को बारिश के कारण नाले का जलस्तर काफी ज्यादा था। इससे राहत एवं बचाव कार्य में दिक्कतें आ रही हैं। अंधेरा होने और नाले में तेज बहाव के चलते अभियान रोकना पड़ा, जिसे शुक्रवार सुबह फिर से शुरू किया गया। सर्च ऑपरेशन फिर शुरू स्थानीय प्रशासन ने युवती की तलाश में आज फिर से सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। होमगार्ड और दमकल विभाग की टीमें मौके पर युवती की तलाश में जुटी है। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी डाउनस्ट्रीम में तलाशी कर रहे है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि लगातार बारिश के दौरान नदी-नालों और खड्डों के आसपास जाने से बचें तथा अत्यधिक सतर्कता बरतें। अधिकारियों का कहना है कि बारिश के कारण जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, जिससे इस तरह के हादसों का खतरा भी बढ़ गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *