Headlines

पाकुड़ में बाइक दुर्घटना के बाद लगी आग:चालक बाल-बाल बचा, सड़क पर कोयले के डस्ट को ग्रामीणों ने की सफाई की मांग




पाकुड़ जिले के महेशपुर थाना क्षेत्र के शहरग्राम पोखरिया लिंक रोड पर रविवार देर रात एक मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना के बाद बाइक में आग लग गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। हालांकि, बाइक चालक बाल-बाल बच गया। लोगों ने बताया कि पोखरिया से शहरग्राम जा रही बाइक अचानक सड़क पर नियंत्रण खोकर गिर गई। गिरते ही उसमें आग लग गई और चालक किसी तरह दूर होकर अपनी जान बचाई। जब तक लोग कुछ समझ पाते, बाइक तेजी से जलने लगी। बाद में लोगों ने आग पर काबू पाया। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस लिंक रोड पर अमड़ापाड़ा से पाकुड़ तक हाइवा से कोयले का परिवहन होता है। सड़क पर कोयले के डस्ट गिरने से अक्सर छोटी दुर्घटनाएं होती हैं। ग्रामीणों ने कहा कि कोयला कंपनी के द्वारा समय-समय पर सड़क में पानी का छिड़काव किया जाता है लेकिन पानी के छिड़काव के कारण भी सड़क में फिसलन बनी रहती है इससे भी कभी-कभी दुर्घटनाएं घट जाती है। लोगों ने कहा कि सड़क में तेज रफ्तार से आने वाली मोटरसाइकिलें अक्सर इस डस्ट के कारण फिसल जाती हैं। ग्रामीणों ने सड़क की नियमित सफाई की मांग की है, ताकि दुर्घटनाएं कम हों। दुर्घटना के बाद चालक मौके से चला गया, इसलिए उसकी पहचान नहीं हो पाई। वहीं, सोमवार सुबह मोटरसाइकिल में आग लगने की खबर सुनकर मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ देखी गई वहीं मोटरसाइकिल जलकर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी थी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *