Headlines

होशियारपुर में पल्सर बाइक की टक्कर से बुजुर्ग की मौत:ग्रामीणों ने जिम्मेदार पर कार्रवाई और परिवार के लिए अर्थिक मदद की मांग की




होशियारपुर जिले के दसुहा के मियाणी गांव के वार्ड नंबर 6 में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में पशुओं के लिए चारा लेकर लौट रहे एक बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव मियाणी निवासी बुजुर्ग चरण सिंह (फकीर चंद) सोमवार को अपने पशुओं के लिए खेत से हरा चारा काटकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान वार्ड नंबर 6 के पास एक तेज रफ्तार पल्सर मोटरसाइकिल (रजिस्ट्रेशन नंबर: PB-09-M-5742) ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि चरण सिंह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए बुजुर्ग को निकटतम अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद अस्पताल प्रशासन की ओर से घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस जांच शुरू, परिजनों ने की सख्त कार्रवाई की मांग सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। इधर, ग्रामीणों और मृतक के शोकाकुल परिजनों ने पुलिस व प्रशासन से तेज रफ्तार मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। इसके साथ ही ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को उचित सरकारी सहायता और मुआवजा प्रदान करने की भी अपील की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *