![]()
पंजाब में फार्मेसी परीक्षाओं में कथित पेपर लीक और नकल घोटाले के विरोध में आज शुक्रवार को छात्र संगठनों की ओर से लुधियाना में प्रदर्शन आयोजित किया जा रहा है। प्रदर्शन का उद्देश्य परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता, जवाबदेही और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाना है। प्रदर्शन आज 31 जुलाई को दोपहर 12 बजे से शुरू होगा जो 3 बजे तक वेरका मिल्क प्लांट के बाहर आयोजित होगा। प्रदर्शन में शामिल होने के लिए छात्रों से बड़ी संख्या में पहुंचने की अपील की गई है। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे छात्रों का कहना है कि कथित पेपर लीक और नकल की घटनाओं से मेहनत करने वाले विद्यार्थियों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उनका कहना है कि सरकार और संबंधित एजेंसियां पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए मजबूत व्यवस्था लागू की जाए। प्रदर्शन के आयोजकों ने पोस्टर जारी किया है। पोस्टर के माध्यम से “हर छात्र के लिए पारदर्शिता, जवाबदेही और न्याय” की मांग उठाई है। साथ ही “हमारा भविष्य बिकाऊ नहीं है” और #StopCheating तथा #JusticeFirst जैसे संदेशों के जरिए छात्रों से एकजुट होकर आवाज बुलंद करने की अपील की गई है। बताया जा रहा है कि प्रदर्शन में पंजाब के विभिन्न जिलों से फार्मेसी छात्र शामिल हो सकते हैं। आयोजकों ने सभी विद्यार्थियों से शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से विरोध प्रदर्शन में भाग लेने का आह्वान किया है।
Source link
लुधियाना में आज छात्रों का प्रदर्शन:फार्मेसी पेपर लीक और कथित नकल घोटाले का करेंगे विरोध,निष्पक्षता से हो जांच
