Headlines

10 फीट लंबा और 22 किलो वजनी अजगर पकड़ा VIDEO:खेत के पास से किया रेस्क्यू कर सरिस्का के जंगल में छोड़ा




अलवर के नटनी का बारां के समीपवर्ती गांव घाटीतला साहरनपुरा में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब खेतों के पास एक भारी-भरकम अजगर दिखाई दिया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची स्नेक सेवर टीम ने करीब 10 फीट लंबे और 22 किलो वजनी अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू कर सरिस्का के जंगल में छोड़ दिया है। रेस्क्यू करने वाले चिन्मय मैकमेसी ने बताया कि उन्हें ग्रामीणों से सूचना मिली थी कि गांव में घरों से कुछ ही दूरी पर स्थित खेत में एक बहुत बड़ा अजगर देखा गया है। इसके चलते इलाके में दहशत का माहौल बन गया था। उसके बाद चिन्मय अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और सावधानीपूर्वक अजगर का रेस्क्यू किया। जांच में अजगर की लंबाई लगभग 10 फीट और वजन 22 किलोग्राम के आसपास पाया गया। रेस्क्यू के बाद टीम ने उसे आबादी क्षेत्र से दूर सुरक्षित जंगल में ले जाकर आजाद कर दिया, जिसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *