Headlines

लुधियाना में ग्राहक बनकर आए ठग:ज्वेलर की दुकान से दो लाख रुपये के गहने लेकर फरार,वजन करने पर हुआ खुलासा




लुधियाना में ज्वेलर्स को निशाना बनाने वाले दो ठग लगातार सक्रिय हैं। ताजा मामला गांव संगोवाल स्थित लक्ष्मी ज्वेलर्स का है, जहां दो युवक ग्राहक बनकर दुकान में पहुंचे और बातों में उलझाकर करीब दो लाख रुपये के गहने लेकर फरार हो गए। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार लक्ष्मी ज्वेलर्स के मालिक जगदीश कुमार अपनी पत्नी ज्योति रानी के साथ दुकान पर मौजूद थे। करीब 12:50 बजे एक युवक ग्राहक बनकर दुकान में आया और गहने दिखाने की बात कही। इसी दौरान उसका दूसरा साथी बिना नंबर प्लेट वाली मोटरसाइकिल पर दुकान से कुछ दूरी पर खड़ा रहा। 10 मिनट तक ठग देखते रहे गहने कुछ देर बाद पहले युवक ने अपने साथी को भी दुकान के अंदर बुला लिया। दोनों करीब 10 मिनट तक अलग-अलग गहने देखते रहे और खरीदारी का दिखावा करते रहे। इसके बाद दोनों बिना कोई सामान खरीदे दुकान से बाहर निकले और मोटरसाइकिल पर बैठकर मौके से फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद जब दुकानदार को शक हुआ तो उसने गहनों का वजन और स्टॉक मिलाया। जांच करने पर पता चला कि करीब दो लाख रुपये से अधिक कीमत के गहने गायब हैं। दुकानदार ने पीछा किया लेकिन हुए फरार घटना के बाद दुकानदार ने आरोपियों का पीछा करने का प्रयास किया, लेकिन वे तेजी से फरार हो गए। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है, जिसमें दोनों आरोपी स्पष्ट दिखाई दे रहे हैं। दुकानदार ने मामले की सूचना मराड़ो चौकी पुलिस को दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में लेकर आरोपियों की पहचान शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *