![]()
कांवड़ यात्रा के दूसरे दिन शनिवार को हरिद्वार, ऋषिकेश और गंगोत्री में शिवभक्तों की भारी भीड़ रही। बारिश के बीच श्रद्धालु गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए। हरिद्वार में श्यामपुर डायवर्जन के पास एक कांवड़िया बेहोश हो गया, जिसे पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। हरिद्वार से अब तक 6 लाख लोग जल लेकर निकल चुके हैं। वहीं, उत्तरकाशी के डबरानी में पहाड़ी से पत्थर गिरने से एक कांवड़िया घायल हो गया। हरिद्वार के कांगड़ा घाट पर गंगा में डूब रहे दो युवकों को एसडीआरएफ ने समय रहते सुरक्षित बचा लिया। ऋषिकेश में नीलकंठ पैदल मार्ग पर तबीयत बिगड़ने पर एक श्रद्धालु को पुलिसकर्मियों ने करीब 5 किलोमीटर पैदल सहारा देकर मुख्य सड़क तक पहुंचाया, जहां से उसे एम्स ऋषिकेश भेजा गया। तस्वीरें देखिए- बाबा रामदेव बोले- नशामुक्त रहकर यात्रा पूरी करें योग गुरु बाबा रामदेव ने शिवभक्तों से कांवड़ यात्रा की पवित्रता और अनुशासन बनाए रखने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा ‘श्रावण का महीना भगवान शिव की भक्ति का पावन पर्व है। कुछ लोग नशा करके हुड़दंग मचाते हैं, जो शिवभक्ति और सनातन धर्म की मर्यादा के बिल्कुल खिलाफ है। सभी श्रद्धालु पूरी श्रद्धा, संयम और अनुशासन के साथ नशामुक्त रहकर यात्रा पूरी करें।’ यात्रा के पहले दिन करीब 4 लाख श्रद्धालुओं ने गंगाजल भरा और अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए। वीकेंड के चलते भीड़ और बढ़ने का अनुमान है। कांवड़ पटरी मार्ग पर जगह-जगह नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर और भंडारे लगाए गए हैं, जहाँ कांवड़ियों के भोजन और चिकित्सा की पूरी व्यवस्था की गई है। कांवड़ यात्रा से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
Source link
कांवड़ यात्रा दूसरा दिन- 6 लाख लोग जल लेकर निकले:हरिद्वार में दो कांवड़िए बहे, एक बेहोश; ऋषिकेश में श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ी, AIIMS भेजा
