Headlines

गुरुग्राम में बीच ट्रैफिक रोडरेज; पहले गुंडागर्दी, फिर 'समझौता':ओवरटेक करने पर बौखलाया ई-कार ड्राइवर, कैब के आगे गाड़ी अड़ाकर गाली-गलौच, डंडे बरसाए




गुरुग्राम में रोडरेज की घटनाएं थम नहीं रही है। ताजा मामला सेक्टर-21 के राम चौक से सामने आया है, जहां महज ओवरटेक कर आगे निकलने पर एक इलेक्ट्रिक वाहन के मालिक ने बीच ट्रैफिक में एक अर्टिगा कैब चालक पर डंडे से हमला कर दिया। व्यस्त सड़क पर सरेआम हुई इस गुंडागर्दी के चलते काफी देर तक ट्रैफिक बाधित रहा और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि अर्टिगा कैब के ड्राइवर राहुल का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने ट्रैफिक के दौरान अपनी गाड़ी को आगे चल रही ईवी कार से ओवरटेक कर लिया था। टैक्सी के आगे निकलने से ईवी कार चालक का ईगो हर्ट हो गया। उसने तुरंत अपनी गाड़ी की रफ्तार बढ़ाई और अर्टिगा कैब के आगे अपनी गाड़ी अड़ाकर उसका रास्ता रोक दिया। इसके बाद आरोपी तैश में आकर नीचे उतरा और टैक्सी ड्राइवर राहुल के साथ सरेआम गाली-गलौज करने लगा। कैब पर बरसाए डंडे
कैब ड्राइवर राहुल के मुताबिक उसकी गाड़ी दूसरी कार से बिल्कुल भी टच नहीं हुई थी। इसके बावजूद आरोपी बेहद आक्रामक हो गया। उसने अपनी गाड़ी से डंडा निकाला और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इतना ही नहीं, आरोपी ने गुस्से में आकर कैब की खिड़कियों और शीशों पर भी डंडे बरसाने शुरू कर दिए। साथ ही ड्राइवर को जबरन कार से बाहर निकालने का प्रयास किया। कैब मालिक मौके पर पहुंचा खुद को मुसीबत में घिरा देख ड्राइवर राहुल ने तुरंत फोन कर पूरी घटना की जानकारी कैब मालिक अशोक विहार निवासी चंद्र शेखर पांडे को दी। सूचना मिलते ही कैब मालिक अपनी पत्नी के साथ आनन-फानन में मौके पर पहुंचे। उन्होंने बीच-बचाव कर बड़ी मुश्किल से राहुल को आरोपी के चंगुल से छुड़वाया। उद्योग विहार थाने में शिकायत
घटना के तुरंत बाद कैब मालिक ने आरोपी के खिलाफ उद्योग विहार थाने में शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित पक्ष ने पुलिस को पूरी आपबीती बताई और बीच सड़क पर हुई इस गुंडागर्दी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। हालांकि, पुलिस द्वारा मामले में हस्तक्षेप करने और दोनों पक्षों को थाने बुलाए जाने के बाद स्थिति में बदलाव आया। हर्जाने के बाद समझौता थाने के बाहर काफी देर तक चली बातचीत और पुलिस की मौजूदगी के बाद, दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से मामले को रफा-दफा करने का फैसला किया। जिसमें हमलावर पक्ष द्वारा कैब में हुए नुकसान की भरपाई की गई। जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *