![]()
सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज स्थित बनारस पॉली हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद 50 वर्षीय महिला की हालत बिगड़ गई। अस्पताल से वाराणसी रेफर किए जाने के बाद रास्ते में उसकी मौत हो गई। इससे आक्रोशित परिजन देर रात शव लेकर अस्पताल पहुंचे और इलाज में कथित लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति संभाली और परिजनों को समझाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र के होना सुकरिया गांव निवासी रुक्मणी (50) को पथरी की समस्या थी। परिजनों के अनुसार, बुधवार सुबह उन्हें रॉबर्ट्सगंज स्थित बनारस पॉली हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। मृतका के पति श्रीनिवास ने बताया कि चिकित्सकों ने रुक्मणी का पथरी का ऑपरेशन किया। ऑपरेशन के कुछ देर बाद ही उनकी हालत बिगड़ने लगी। वाराणसी ले जाते समय रास्ते में मौत परिजनों के मुताबिक, हालत गंभीर होने पर अस्पताल की ओर से रुक्मणी को वाराणसी रेफर कर दिया गया। परिजन उन्हें लेकर वाराणसी के लिए निकले, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों में आक्रोश फैल गया। शव लेकर अस्पताल पहुंचे परिजन परिजन देर रात शव लेकर वापस बनारस पॉली हॉस्पिटल पहुंचे। यहां उन्होंने इलाज में कथित लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। परिजनों ने पूरे मामले की जांच कराने और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने समझाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव हंगामे की सूचना पर रॉबर्ट्सगंज कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को शांत कराया और मौत का वास्तविक कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराने की बात कही। परिजन कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। पुलिस ने उन्हें समझा-बुझाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मेडिकल रिकॉर्ड और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से चलेगा पता कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि महिला की मौत का वास्तविक कारण अभी स्पष्ट नहीं है। ऑपरेशन से पहले और बाद में मरीज की स्थिति क्या थी और मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता मेडिकल रिकॉर्ड और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से चल सकेगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इलाज में लापरवाही के आरोपों की पुष्टि भी चिकित्सकीय जांच के बाद ही हो सकेगी।
Source link
पथरी के ऑपरेशन के बाद महिला की तबीयत बिगड़ी, मौत:सोनभद्र के हॉस्पिटल में परिजनों का हंगामा, पुलिस ने समझाकर पोस्टमार्टम को भेजा शव
