West Bengal Jaish Terrorist Arrest


कोलकाता38 मिनट पहलेलेखक: पूनम मसीह

  • कॉपी लिंक
STF ने संदिग्ध आतंकी मंडल को बर्धमान जिले से गिरफ्तार किया। - Dainik Bhaskar

STF ने संदिग्ध आतंकी मंडल को बर्धमान जिले से गिरफ्तार किया।

बंगाल पुलिस ने पूर्वी बर्धमान जिले से जैश-ए-मोहम्मद के संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया है। स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने हामिम मंडल नाम के इस शख्स को गुरुवार देर रात एक हाउसिंग कॉम्प्लैक्स से पकड़ा है।

पुलिस के मुताबिक मंडल के मोबाइल और घर से मिले दस्तावेजों से पता चला है कि वह मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के बारे में जानकारी जुटा रहा था।

पुलिस यह भी कह रही है कि हामिम पुलवामा अटैक के मास्टरमाइंड सज्जाद भट का करीबी है। 14 फरवरी 2019 को पुलवामा अटैक में 40 CRPF जवान शहीद हो गए थे।

हामिद को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया है।

बर्धमान से गिरफ्तार संदिग्ध जैश आतंकी हामिम मंडल की उम्र 23 साल है।

बर्धमान से गिरफ्तार संदिग्ध जैश आतंकी हामिम मंडल की उम्र 23 साल है।

बर्धमान कोर्ट में आतंकी को पेश करते समय रैपिड एक्शन फोर्स तैनात की गई।

बर्धमान कोर्ट में आतंकी को पेश करते समय रैपिड एक्शन फोर्स तैनात की गई।

बंगाल STF के 3 दावे… 1. आरोपी हामिम एक साल पहले सोशल मीडिया के जरिए आतंकवादी संगठन के उस मॉड्यूल से जुड़ा, जिसे गैंगस्टर शहजाद भट्टी और उसके सहयोगी अजमल गुज्जर चलाते थे। 2. भट्टी का नेटवर्क बॉर्डर पार से ड्रग्स और हथियारों की तस्करी करता था। इससे होने वाली कमाई का इस्तेमाल वह भारत में आतंकवादी गतिविधियों की फंडिंग के लिए करता था। 3. हामिम हावड़ा में काम करता था। बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले वह बर्धमान चला गया था, जहां उसने अपार्टमेंट किराए पर लिया। जांच एजेंसियों की नजर से बचने के लिए वह पिछले दो-तीन महीनों से छिपा हुआ था।

पुलिस जांच के 2 एंगल…

  1. क्या मंडल किसी ऐसे नेटवर्क का हिस्सा था जिसे बंगाल में BJP और RSS के लोगों की जानकारी इकट्ठा करने का काम सौंपा गया था। मोबाइल टावर लोकेशन डेटा और डिजिटल सबूतों से पता चला है कि वह लगातार हैंडलर्स के संपर्क में था।
  2. क्या राज्य के BJP मंत्री उमेश राय को मिली धमकियों के पीछे मंडल का हाथ था। राय ने बताया थाा कि उन्हें कॉल करने वाले ने खुद को पाकिस्तानी एजेंसी से जुड़ा बताया था, और बेटे को किडनैप करने की धमकी दी थी।

भाजपा बोली- बदला लेने की फिराक में कट्‌टरपंथी

संदिग्ध आतंकी के पकड़े जाने के बाद भाजपा प्रवक्ता देबजीत सरकार ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल दशकों से कट्टरपंथी इस्लामी समूहों के लिए सुरक्षित गलियारा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कट्टरपंथी समूह अब उन नेताओं पर हमले की कोशिश कर रहे हैं, जिन्होंने चरमपंथियों के मंसूबों पर पानी फेर दिया है।

——————————–

बंगाल से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

बंगाल में पूर्व बस ड्राइवर के घर 15kg सोना, 28 करोड़ कैश बरामद, नोट गिनते-गिनते 5 मशीनें बिगड़ीं

पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में पुलिस ने बुधवार रात एक पत्थर कारोबारी के घर छापा मारकर 15 किलो सोना बरामद किया। इसकी कीमत करीब ₹21.5 करोड़ आंकी गई है।

पुलिस को ₹28.5 करोड़ से ज्यादा कैश भी मिला। नोटों को गिनते-गिनते 5 करेंसी काउंटिंग मशीन खराब हो गईं। पुलिस ने पत्थर कारोबारी मिनार मंडल को गिरफ्तार कर लिया गया है। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *