![]()
सुल्तानपुर पुलिस ने जल जीवन मिशन परियोजना से हुई चोरी का खुलासा करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से चोरी का सामान और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई है। यह चोरी 27/28 जुलाई की रात को थाना लम्भुआ क्षेत्र के ग्राम किठौली और मदनपुर पनियार स्थित जल जीवन मिशन परियोजना की साइटों पर हुई थी। अज्ञात चोरों ने यहां से दो इन्वर्टर और चार बैटरियां चुरा ली थीं। इस संबंध में थाना लम्भुआ में क्रमशः दो मामले पंजीकृत किए गए थे, जिनकी विवेचना उपनिरीक्षक मेघनाथ यादव और उपनिरीक्षक जगदीश यादव द्वारा की जा रही थी। विवेचना और सुरागरसी के दौरान, थाना लम्भुआ पुलिस टीम ने शुक्रवार शाम 4:30 बजे इस घटना का सफल अनावरण किया। पुलिस ने गोपालापुर मोड़ हाईवे के किनारे से घटना में शामिल तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से चोरी का माल और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी बरामद हुई। चोरी की घटनाएं करने की बात कबूली पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि उन्होंने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर 27/28 जुलाई की रात को ग्राम किठौली और मदनपुर पनियार की जल जीवन मिशन साइटों से चोरी की थी। उन्होंने यह भी बताया कि वे अपने अन्य साथियों के साथ कभी पैदल तो कभी मोटरसाइकिल से रात में निकलते थे और मौका मिलने पर विभिन्न स्थानों पर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे, उनका कोई निश्चित लक्ष्य नहीं होता था। अभियुक्तों ने राजेश निषाद पुत्र उदयराज उर्फ उदई और जुगेश निषाद पुत्र कल्लू सहित कुछ अन्य व्यक्तियों के साथ मिलकर चोरी की घटनाएं करने की बात कबूली है। फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार प्रयास कर रही है। घटना में शामिल तीनों गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों में डेविड उर्फ हर्षित तिवारी पुत्र निर्मल तिवारी, निवासी ग्राम बेलहरी, थाना मोतीगरपुर, नीरज उर्फ कोपे निषाद पुत्र रमई, निवासी ग्राम चौधरीपुरवा, मजरा पापरघाट (हरिवंशपुर), थाना लम्भुआ, और राजा कुमार रैदास पुत्र महेंद्र कुमार, निवासी चौधरीपुरवा, मजरा पापरघाट, थाना गोसाईगंज शामिल हैं।
Source link
सुल्तानपुर पुलिस ने जल जीवन मिशन चोरी का किया खुलासा:3 अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी का सामान और बाइक बरामद, अन्य आरोपियों की तलाश जारी
