रेवाड़ी पुलिस ने कांवड़ यात्रियों के लिए एसओपी जारी की है। कांवड़ यात्रियों और शिविर लगाने वालों को इसका पालन करना होगा। इसे लेकर जिला पुलिस अलर्ट है। कांवड़ियों को नजदीकी थाना में अपना पंजीकरण करवाना होगा। रोहतक- बावल, दिल्ली- जयपुर और रेवाड़ी- नारनौल रो
.
किसी भी अप्रिय घटना या सड़क दुर्घटना की स्थिति में मेडिकल सुविधाओं और त्वरित सहायता के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। शिविरों में सीसीटीवी (CCTV) कैमरे लगाना अनिवार्य होगा।
यातायात नियमों का करना होगा पालन
उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान सभी को यातायात नियमों का पालन करना होगा। सड़क पर निर्धारित लाइन में चलें। बिना साइलेंसर या पटाखे छोड़ने वाली बाइकों का प्रयोग नहीं करें। शिविर लगाने वाली संस्थाएं आयोजन से पूर्व संबंधित पुलिस थाने में सूचना अवश्य दें। सड़क के सड़क के बाएं (Left) और निर्धारित 100 फुट की दूरी पर ही लगाएं। जिससे ट्रैफिक में किसी प्रकार की बाधा नहीं आए।
यात्री किसी भी प्रकार के नशे का सेवन न करें और शांतिपूर्वक यात्रा में शामिल हों।

पुलिस द्वारा लगाए गए नाके। फाइल फोटो।
शिविर में सीसीटीवी लगाना अनिवार्य
एसपी ने कहा कि कावड़ यात्रियों के लिए लगाए जाने वाले शिविर में सीसीटीवी लगाना अनिवार्य होगा। यात्रा के दौरान हाईवे पर क्रेन, एंबुलेंस व फायर ब्रिगेड की गाड़ी तैनात की जाएगी। इसके अतिरिक्त पुलिस की राइडर/पीसीआर भी लगातार गश्त पर रहेगी। मुख्य प्वाइंट पर ट्रैफिक के जवान भी तैनात रहेंगे। शहर में यातायात व्यवस्था व कांवड़ियों के आवागमन की सुविधा के लिए भी सुचारू रूप से व्यवस्था की जाएगी। नियमों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण संपन्न करवाना हमारी पहली प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने इसके लिए शिवभक्तों को यात्रा के दौरान पुलिस का सहयोग करने का आह्वान किया।
