Headlines

नूरपुर में नशे के साथ एक गिरफ्तार:पुलिस ने नागनी माता मंदिर के पास पकड़ा, युवक से 10.28 ग्राम हेरोइन बरामद




पुलिस जिला नूरपुर की सीआईए (CIA) टीम ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। गश्त के दौरान टीम ने राष्ट्रीय राजमार्ग-154 पर नागनी माता मंदिर बस स्टॉप के पास से एक 26 वर्षीय युवक को 10.28 ग्राम हेरोइन (चिट्टे) के साथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात सीआईए नूरपुर की टीम कंडवाल इलाके में नियमित गश्त पर थी। इसी दौरान टीम को खुफिया जानकारी मिली, जिस पर तुरंत एक्शन लेते हुए पुलिस ने नागनी माता मंदिर बस स्टॉप के पास एक संदिग्ध युवक को रोककर पूछताछ की। नियमानुसार ली गई तलाशी के दौरान उसके पास से 10.28 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इंदौरा तहसील के डागला का रहने वाला है आरोपी गिरफ्तार आरोपी की पहचान साहिल (26 वर्ष) पुत्र/निवासी गांव व डाकघर डागला, तहसील इंदौरा (जिला कांगड़ा) के रूप में हुई है। पुलिस ने नशीला पदार्थ कब्जे में लेकर आरोपी को मौके पर ही हिरासत में ले लिया। NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज इस संदर्भ में थाना नूरपुर में आरोपी साहिल के खिलाफ एनडीएंडपीएस (NDPS) एक्ट की धारा 21-61-85 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह यह नशीला पदार्थ कहां से लाया था और आगे किसे सप्लाई करने जा रहा था। मामले की गहनता से जांच जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *