Headlines

डलहौजी में खराब मौसम से शिक्षण संस्थान आज बंद:SDM ने सुरक्षा कारणों से दिए निर्देश, बच्चों को घर में ही रखने की अपील




चंबा के डलहौजी क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश और मौसम विभाग द्वारा जारी भारी वर्षा के पूर्वानुमान को देखते हुए उपमंडल प्रशासन ने बड़ा निर्णय लिया है। छात्रों और शैक्षणिक कर्मचारियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शुक्रवार को क्षेत्र के सभी शिक्षण संस्थानों को बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं। एसडीएम डलहौजी अनिल भारद्वाज ने जानकारी देते हुए बताया कि एहतियाती कदम के तौर पर यह निर्णय लिया गया है। इस आदेश के तहत डलहौजी उपमंडल के सभी सरकारी और निजी स्कूल, आंगनवाड़ी केंद्र (AWC), औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) और कॉलेज आज पूरी तरह बंद रहेंगे। प्रशासन की ओर से इस संबंध में औपचारिक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। बच्चों को घरों में सुरक्षित रखने की अपील एसडीएम अनिल भारद्वाज ने बताया कि मौसम विभाग ने आगामी घंटों में प्रतिकूल मौसम और तेज बारिश की आशंका जताई है। किसी भी संभावित दुर्घटना या जोखिम से बचाव के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों को घरों के भीतर ही सुरक्षित रखें और नदी-नालों से दूर रहें। आपदा प्रबंधन दल अलर्ट पर प्रशासन मौसम के मिजाज पर लगातार नजर बनाए हुए है। आपदा प्रबंधन और आपातकालीन सेवाओं से जुड़े सभी विभागों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए गए हैं। मौसम सामान्य होने के बाद ही आगे की शैक्षणिक गतिविधियों को शुरू करने की अनुमति दी जाएगी। उल्लेखनीय है कि जिला चंबा के विभिन्न हिस्सों में देर रात से ही मूसलाधार बारिश का दौर जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *