Headlines

Weather Alert: Rajasthan, Maharashtra, Gujarat High Alert


  • Hindi News
  • National
  • Weather Alert: Rajasthan, Maharashtra, Gujarat High Alert | IMD Rain News

11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर एरिया पिछले 3 दिन से गुजरात में जमकर बारिश करवा रहा है। मौसम विभाग ने शनिवार के लिए भी रेड अलर्ट जारी किया है। कई जिलों में आज भी स्कूल कॉलेज बंद रहेंगे।

रेड अलर्ट का मतलब 24 घंटे में 204mm से ज्यादा बारिश, जबकि ऑरेंज अलर्ट का मतलब है 24 घंटों में 115.6mm से 204.4mm के बीच तक बारिश हो सकती है।

प्रभावित इलाकों में NDRF की 17 और SDRF की 33 टीमें तैनात की गई हैं। सूरत में सबसे ज्यादा हालात खराब हैं। यहां के अंबिका में 14 घंटे में 465mm बारिश हुई।

IMD ने चेतावनी दी कि अरुणाचल प्रदेश के पापुम पारे और लोअर दिबांग वैली में भारी बारिश हो सकती है। पूर्वी राजस्थान, मध्य महराष्ट्र, कोंकण-गोवा, कर्नाटक, केरल में ऑरेंज अलर्ट है।

उत्तराखंड, ओडिशा, असम में कई नदियां खतरे के निशान के करीब या फिर उससे ऊपर बह रही हैं। इससे किनारे पर बसे लोग बुरी तरह प्रभावित हुए हैं।

मौसम विभाग में अगस्त महीने के लिए जारी पूर्वानुमान में यह दावा किया है कि मानसून का दूसरा हिस्सा कम बारिश वाला रहेगा, यानी अगस्त-सितंबर में औसत से कम बारिश होगी।

सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति

मौसम से जुड़े अपडेट्स…

  • दक्षिण कन्नड़ में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है, इसके चलते स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी का ऐलान किया गया है।
  • उत्तराखंड के रूद्रप्रयाग जिले में भारी बारिश हो रही है। स्थानीय प्रशासन ने एहतियात के तौर पर केदारनाथ यात्रा रोक दी है।
  • असम में बाढ़ प्रभावितों के लिए बिजनेसमैन गौतम अडाणी ने 11 करोड़ रुपए की मदद CM फंड में भेजी है।

देशभर के मौसम से जुड़ी तस्वीरें…

असम के जोरहाट में बाढ़ के बीच एक महिला अपने घर में पानी के कारण हुए नुकसान को देखने पहुंची।

असम के जोरहाट में बाढ़ के बीच एक महिला अपने घर में पानी के कारण हुए नुकसान को देखने पहुंची।

गुजरात के सूरत में लगातार बारिश के कारण कई इलाकों में पानी भर गया है। रेस्कयू टीमें एक्टिव हैं।

गुजरात के सूरत में लगातार बारिश के कारण कई इलाकों में पानी भर गया है। रेस्कयू टीमें एक्टिव हैं।

महाराष्ट्र के पुणे में भीमाशंकर में मानसून की बारिश के बीच लोग मंदिर में दर्शन करने पहुंचे।

महाराष्ट्र के पुणे में भीमाशंकर में मानसून की बारिश के बीच लोग मंदिर में दर्शन करने पहुंचे।

हिमाचल प्रदेश के मंडी में ब्यास नदी में पानी बढ़ गया है। तस्वीर गुरुद्वारा श्री गोविंद सिंह के पास की है।

हिमाचल प्रदेश के मंडी में ब्यास नदी में पानी बढ़ गया है। तस्वीर गुरुद्वारा श्री गोविंद सिंह के पास की है।

दिल्ली में बढ़े इन्फ्लूएंजा के मरीज

मानसून की बारिश और मौसम में बदलाव के बीच दिल्ली-NCR में H1N1 इन्फ्लूएंजा के मामले बढ़ गए हैं। AIIMS दिल्ली के मेडिसिन विभाग में मेडिसिन के प्रोफेसर डॉ. संजीव सिन्हा ने बताया मानसून के दौरान तापमान कम हो जाता है। तापमान में बदलाव के कारण इन्फ्लूएंजा वायरस ज्यादा फैल रहा है। मरीजों को गले में खराश, नाक बहना, सूखी खांसी और सिरदर्द जैसी समस्याएं हो रही हैं।

देशभर में मौसम के अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

लाइव अपडेट्स

12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अगले 2 दिन के मौसम का हाल

2 अगस्त: सिक्किम और हिमालय से लगे बंगाल के जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। गैंगेटिक पश्चिम बंगाल के 15 जिलों, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, मराठवाड़ा, विदर्भ, तमिलनाडु और पुडुचेरी को छोड़कर पूरे देश में बारिश का यलो अलर्ट है।

3 अगस्त: सिक्किम और हिमालय से लगे बंगाल के 5 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, रायलसीमा में तूफानी हवाएं चलने का अलर्ट है।

13 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

देश के प्रमुख शहरों का तापमान



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *