![]()
रोहतक के गांव बैंसी के पास कावड़ लेकर जा रहे श्रद्धालुओं ने देर रात को हंगामा कर दिया। कावड़ लेकर जाने वाले श्रद्धालुओं ने कुछ लोगों पर शराब की बोतल फेंककर कावड़ को खंडित करने के प्रयास का आरोप लगाया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। गांव बैंसी के पास से कावड़ लेकर भिवानी की तरफ कुछ श्रद्धालु जा रहे थे। इसी दौरान सड़क के एक तरफ 4 युवक शराब पी रहे थे। युवकों ने शराब की खाली बोतल फेंक दी, जो कावड़ियों की तरफ जाकर गिरी। कावड़ियों ने शराब की बोतल देखकर हंगामा कर दिया और आरोप लगाया कि कावड़ को खंडित करने का प्रयास किया गया है। श्रद्धा पर चोट पहुंचाने का प्रयास
राहगीर राकेश ने हंगामे के दोरान एक वीडियो भी बनाया और कहा कि श्रद्धा पर चोट करने का प्रयास किया गया है। शराब पीने वाले युवकों को कावड़ियों के ऊपर बोतल नहीं फेंकनी चाहिए थी। जब तक कांवड लाने वाले श्रद्धालु यहां से गुजर रहे हैं, तब तक प्रशासन को भी नजर रखने की जरूरत है। अनजाने में फेंकी गई बोतल
राहगीर सुरेश ने बताया कि हंगामें के बाद वहां लगे एक सीसीटीवी को जब चेक किया तो पता चला कि शराब पीने वाले युवकों ने अंजाने में शराब की बोतल फेंकी थी। उनकी तरफ से कावड़ खंडित करने की कोई मंशा वीडियो में नजर नहीं आई। जबकि कावड़ियों ने इसे जानबूझकर कावड़ खंडित करने का आरोप लगाया। पुलिस ने दो शराबियों को पकड़ा, दो हुए फरार
लाखनमाजरा पुलिस ने बताया कि शराब की बोतल फेंककर कावड़ खंडित करने के प्रयास की सूचना मिली थी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने दो शराबियों को मौके पर ही पकड़ लिया, जबकि दो शराबी फरार हो गए, जिनकी तलाश की जा रही है।
Source link
रोहतक में कावड़ियों ने किया हंगामा:शराब की बोतल फेंककर कावड़ खंडित करने का आरोप, पुलिस ने 2 को दबोचा
