खनेरी अस्पताल में फिर शुरू हुई एक्सरे सेवा:डेढ़ माह बाद बहाल, खराब स्टेबलाइजर से बंद थी; अब अल्ट्रासाउंड सुविधा का इंतजार




रामपुर के महात्मा गांधी चिकित्सा परिसर खनेरी अस्पताल में करीब डेढ़ माह बाद एक्सरे सेवा फिर से बहाल हो गई है। इससे चार जिलों के हजारों मरीजों और उनके तीमारदारों को बड़ी राहत मिली है। हालांकि, अस्पताल में अभी भी अल्ट्रासाउंड की सुविधा शुरू नहीं हो पाई है। अस्पताल में एक्सरे मशीन का स्टेबलाइजर खराब होने के कारण यह सुविधा लंबे समय से बंद थी। खनेरी अस्पताल में प्रतिदिन एक हजार से अधिक मरीज ओपीडी में पहुंचते हैं। निजी संस्थानों का सहारा लेना पड़ रहा था एक्सरे सेवा बंद होने के कारण दुर्घटनाओं में घायल मरीजों और हड्डी संबंधी बीमारियों से जूझ रहे लोगों को जांच के लिए निजी संस्थानों का सहारा लेना पड़ रहा था, जिससे उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा था। अस्पताल प्रशासन ने अब नया स्टेबलाइजर स्थापित कर दिया है। इसके बाद अस्पताल परिसर में ही एक्सरे सुविधा दोबारा उपलब्ध हो गई है। मंत्री विक्रमादित्य ने नया अल्ट्रासाउंड लगाने का आश्वासन दिया हालांकि, अस्पताल में अभी भी अल्ट्रासाउंड की सुविधा शुरू नहीं हो पाई है, जिससे मरीजों को परेशानी हो रही है। लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने अस्पताल में जल्द नया अल्ट्रासाउंड लगाने का आश्वासन दिया था। क्षेत्रवासियों को उम्मीद है कि अल्ट्रासाउंड मशीन स्थापित होने से मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। नया स्टेबलाइजर स्थापित कर दिया गया है अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रोशन कौल ने बताया कि नया स्टेबलाइजर स्थापित कर दिया गया है। अब मरीजों को अस्पताल में ही एक्सरे करवाने की सुविधा मिल रही है, जिससे उन्हें निजी संस्थानों के चक्कर लगाने और अतिरिक्त खर्च से राहत मिलेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *