Headlines

मनाली के रेस्टोरेंट में लगी आग, ₹5 लाख का नुकसान:फायर ब्रिगेड ने पाया काबू; ₹5 करोड़ की प्रॉपर्टी बची; किराए पर दिया था भवन




पर्यटन नगरी मनाली के रामबाग स्थित एक रेस्टोरेंट में अचानक आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग मनाली की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। फायर फाइटर्स ने स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान लगभग 5 लाख रुपए की संपत्ति जलकर राख हो गई। हादसा शुक्रवार शाम करीब 7 से 8 बजे के बीच हुआ। उप अग्निशमन अधिकारी सरनपत ने बताया कि जिस भवन में रेस्टोरेंट संचालित किया जा रहा था, वह अजय कुमार सोहल पुत्र विजय कुमार सोहल के नाम पर है। यह भवन किराए पर दिया गया था, जहां किरायेदार द्वारा रेस्टोरेंट चलाया जा रहा था। घटना में किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने पुष्टि की है कि आगजनी की इस घटना में किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ है। अग्निशमन विभाग के अनुसार, हादसे में करीब 5 लाख रुपए की संपत्ति का नुकसान हुआ है। हालांकि, समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं इससे करीब 5 करोड़ रुपए की संपत्ति को बचा लिया गया। इसमें आसपास के होटल, रेस्टोरेंट और यूको बैंक की इमारतें शामिल हैं। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। अग्निशमन विभाग मामले की जांच कर रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *