Headlines

शराब कारोबारियों ने हमला कर 3 लोगों को किया घायल:शेखपुरा में अवैध शराब नष्ट करने पर हुआ विवाद, टीनों में भरकर रखी थी अर्धनिर्मित शराब




शेखपुरा के कोरमा थाना क्षेत्र के मुरारपुर गांव में अवैध शराब नष्ट करने को लेकर हुए विवाद में शराब कारोबारियों ने तीन लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल शेखपुरा में भर्ती कराया गया है। हमले के दौरान बदमाशों ने लोहे के नाखूनी पंजे और ईंट-पत्थर का इस्तेमाल किया। घायलों की पहचान मुरारपुर गांव निवासी पदार्थ राम के पुत्र सोनू कुमार, वकील राम के पुत्र कर्ण कुमार और मथुरा राम के पुत्र पुतुल राम के रूप में हुई है। इनमें से एक घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है। टीनों में भरकर रखी थी अर्धनिर्मित शराब घायल कर्ण कुमार ने बताया कि शराब कारोबारी चौधरी राम ने खेत में अर्धनिर्मित शराब लोहे के टीनों में भरकर रखी थी। किसी ने इन टीनों को तोड़कर शराब बहा दी, जिससे चौधरी राम और उसके साथी आग बबूला हो गए। चौधरी राम ने उन पर (घायलों पर) शराब नष्ट करने का आरोप लगाते हुए अचानक हमला कर दिया। हमले में चौधरी राम के साथ छोटू कुमार और संदीप कुमार सहित अन्य लोग शामिल थे। कोरमा थाना अध्यक्ष मुरारी कुमार ने बताया कि घटना के संबंध में लिखित शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *