Headlines

कैसरगंज सांसद ने मगरमच्छ हमले के पीड़ितों से मुलाकात की:मगरमच्छ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया, कहा- रेस्क्यू किया जाए




गोंडा जिले के कैसरगंज से बीजेपी सांसद करण भूषण सिंह ने शनिवार दोपहर 3:30 बजे सनौली मोहम्मदपुर के बच्ची माझा और निश्चित पुरवा गांव का दौरा किया। उन्होंने मगरमच्छ के हमले में जान गंवाने वाले केशव राम यादव और भानु के परिजनों से मुलाकात की। सांसद ने पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इस दौरान सांसद ने वन विभाग और तरबगंज तहसील प्रशासन के अधिकारियों के साथ मगरमच्छ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को मगरमच्छ के हमलों पर तत्काल रोक लगाने के सख्त निर्देश दिए है। मगरमच्छों का रेस्क्यू करने के निर्देश सांसद ने निर्देश दिया कि जिन गांवों के किनारे घाघरा नदी में मगरमच्छों की संख्या अधिक है,वहां वन विभाग की टीमें तैनात कर लोगों को जागरूक किया जाए। उन्होंने मगरमच्छों को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाने का भी आदेश दिया, ताकि भविष्य में जनहानि रोकी जा सके। करण भूषण सिंह ने तरबगंज एसडीएम को निर्देश दिया कि दोनों मृतकों के परिवारों को सरकार द्वारा निर्धारित सभी आर्थिक सहायता तुरंत उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने वन विभाग को भी अपनी ओर से मिलने वाली आर्थिक मदद सुनिश्चित करने को कहा। लगाई फटकार, कहा भविष्य में ना हो कोई गलती सांसद ने व्यक्तिगत रूप से भी दोनों परिवारों की आर्थिक सहायता करने का आश्वासन दिया। सांसद करण भूषण सिंह ने वन विभाग के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि भानु के परिजनों को मदद देने में हुई लापरवाही दोबारा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने भविष्य में ऐसी किसी भी तरह की कोताही के प्रति आगाह करते हुए लगातार 24 घंटे नदी की निगरानी की जाए जहां मगरमच्छ ग्रामीण इलाकों में आने का प्रयास कर रहे हैं उन्हें पकड़ कर के दूसरे स्थान पर छोड़ भी जाए इसके भी निर्देश दिए हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *