Headlines

कॉमनवेल्थ गेम्स में हरियाणा को आज दूसरा गोल्ड:भिवानी की बॉक्सर प्रीति और जैस्मिन ने जीते मैच; डिफेंडिंग चैंपियन को 5-0 हराया




ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स में हरियाणा ने तीसरा गोल्ड मेडल जीत लिया है। बॉक्सिंग में 54 किलो वेट कैटेगरी में प्रीति ने 5-0 से अपनी बाउट जीती। प्रीति ने तीनों राउंड में कनाडा की अपोनेंट एस.एस. डेलगाडो को कई शानदार पंच लगाए। प्रीति के बाद 57 किलो वेट कैटेगरी में जैस्मिन लंबोरिया ने नॉदर्न आयरलैंड की एम. वाल्स को हराकर आज का दूसरा गोल्ड मेडल जीता। इनके बाद भिवानी की प्रिया घनघस, साक्षी चौधरी, प्रीति पंवार, सचिन सिवाच और हिसार के अंकुश पंघाल व हांसी के नरेंद्र बेरवाल के भी मुकाबले होंगे। प्रीति की जीत के बाद पिता सोमबीर ने दैनिक भास्कर से बातचीत में कहा, “स्कॉटलैंड रवाना होने से पहले उसने हमसे कहा था कि चाहे कुछ भी हो जाए, वह देश के लिए मेडल जरूर जीतकर आएगी। उसने अपना वादा पूरा कर दिखाया।” उनकी मां शलीन ने कहा- बेटी के घर आने पर चूरमा और खीर खिलाएंगी। जैस्मिन के गोल्ड मेडल जीतने के बाद उनके पिता जयवीर सिंह ने कहा- ‘हम बहुत खुश हैं, बेटी ने देश के लिए गोल्ड मेडल जीता है। पहले से ही जैस्मिन के जीतने की उम्मीद थी। मैच के बीच में थोड़ा नर्वसनेस जरूर थी। अब भिवानी आने पर बेटी का स्वागत करेंगे। इससे पहले 27 जुलाई को पैरा शॉट पुट F57 इवेंट में रेवाड़ी की शर्मिला धनखड़ ने गोल्ड मेडल जीता था। शर्मिला हरियाणा रोडवेज में पहली महिला कंडक्टर रह चुकी हैं। जीत पर क्या बोलीं प्रीति और जैस्मिन… 54 किलो भारवर्ग में प्रीति ने जीता गोल्ड प्रीति पंवार का फाइनल मुकाबला कनाडा की एस.एस. डेलगाडो से हुआ। प्रीति ने पहले राउंड से ही डेलगाडो पर बढ़त बना रखी थी। रैफरी ने उन्हें 5-0 से विजेता घोषित किया। इसके पहले सेमाफाइनल में उन्होंने जाम्बिया की कैथरीन म्वापे को 5-0 से हराया था। सेमाफाइल के तीनों राउंड में प्रीति के पंच कैथरीन पर हावी रहे। दूसरा राउंड शुरू होते ही उन्होंने अटैकिंग गेम खेलते हुए कई शानदार पंच लगाए थे। जैस्मिन ने 5-0 से जीता फाइनल जैस्मिन लंबोरिया का फाइनल मुकाबला दोपहर 3:45 हुआ। अपोनेंट एम. वाल्स को उन्होंने 5-0 से हराकर ये मैच जीता। इससे पहले सेमीफाइनल में उन्होंने लेसोथो की रापेलैंग मासेलेला को RAC से हराया था। फाइनल के शुरुआती दो राउंड में जैस्मिन पूरी तरह से हावी रही। इसके बाद तीसरे राउंड में डिफेंसिव और अटैकिंग खेल दिखाया। अब पढ़िए, आज किन खिलाड़ियों के मुकाबले होंगे भिवानी के सचिन 5-0 से जीते सेमीफाइनल भिवानी के गांव मित्ताथल निवासी सचिन सिवाच ने 60 किलो वेट कैटेगरी में रात 10 बजे अपना फाइनल मुकाबला खेलेंगे। शुक्रवार को हुए सेमाफाइल मुकाबले में उन्होंने वेल्स के ओवेन हैरिस-एलन को हराया 5-0 से हराया। सचिन क्वालिफाइंग राउंड से भी पूरी लय में नजर आए। क्वार्टर-फाइनल मुकाबलों में भी उन्होंने कई शानदार पंच लगाए। फाइनल से पहले उन्होंने कहा कि हम डिस्कस कर रहे हैं कि प्रतिद्वंदी के किस तरह टैकल करना है। प्रिया घनघस ने लक्की किंग्स को हराया प्रिया घनघस ने 60 किलोग्राम भारवर्ग में सेमीफाइनल में इंग्लैंड की लक्की किंग्स बॉक्सर को 5-0 से हराया और फाइनल में जगह बनाई। आज रात सवा 9 बजे उनका फाइनल मुकाबला कनाडा की मैरी-बाथूल अल-अहमदीह से होगा। सेमीफाइनल जीतने के बाद प्रिया ने कहा था- पहले कॉमनवेल्थ में काफी प्राउड फील हो रहा है। फाइनल के कोई खास योजना नहीं है। बस इंडिया के लिए खेलना है, गोल्ड ही लेकर जाएंगे गलास्गो से। साक्षी चौधरी ने 5-0 से जीता मुकाबला साक्षी चौधरी ने 51 किलोग्राम भारवर्ग में कनाडा की बॉक्सर अमबेर-जाने-वाल को 5-0 से हराया। फाइनल में उनका मुकाबला रात 9 बजे होगा। इससे पहले क्वार्टर-फाइनल मुकाबले में उन्होंने आयरलैंड की कैटलिन फ्रायर्स को भी एकतरफा मुकाबले में 5-0 से हराया था। साक्षी कॉमनवेल्थ में अपनी पहली बाउट से ही लय में नजर आई। क्वार्टर और सेमीफाइनल मुकाबले में उन्होंने कई शानदार राइट पंच लगाए। फाइल के लिए उन्होंने कहा- अब तक का रिदम बरकरार रखना चाहती हूं। फाइनल के लिए दूसरे मुक्केबाजों की बाउट देख रहे हैं। हिसार के अंकुश पंघाल भी फाइनल में हिसार गांव भेरिया निवासी अंकुश पंघाल 80 किलो भारवर्ग में फाइनल मुकाबला खेलेंगे। फाइनल में उनसे सामने इंग्लैंड के डिमेजी शिट्टू होंगे। इससे पहले सेमीफाइनल में अंकुश ने कनाडा के जोशुआ ओफोरी को 5-0 से हराया था। अंकुश ने 2017 में 11 साल की उम्र में ही बॉक्सिंग शुरू कर दी थी। उनके पिता सुरेश गांव से करीब 15 किलोमीटर कोचिंग सेंटर पर उन्हें प्रैक्टिस कराने ले जाते थे। हांसी के नरेंद्र इंग्लैंड के बॉक्सर संग खेलेंगे फाइनल हांसी के सोरखी गांव के नरेंद्र बेरवाल का फाइनल मुकाबला स्कॉटलैंड के रॉबर्ट मैकनल्टी से होगा। इससे पहले सेमीफाइनल में उन्होंने त्रिनिदाद एवं टोबैगो के नाइजेल पॉल को 5-0 से हराया था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *