Headlines

परीक्षा देकर निकले ITM छात्र को वाहन ने कुचला, मौत:झांसी-ग्वालियर हाईवे पर सड़क पार करते समय हादसा; BBA फर्स्ट सेमेस्टर का छात्र था अमित




झांसी-ग्वालियर हाईवे पर सोमवार शाम सड़क दुर्घटना में ITM यूनिवर्सिटी के BBA फर्स्ट सेमेस्टर के 20 वर्षीय छात्र अमित राजपूत की मौत हो गई। परीक्षा देने के बाद यूनिवर्सिटी के सामने सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी और भाग गया। गंभीर रूप से घायल अमित को राहगीरों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। कुछ स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि छात्र को टक्कर मारने वाला वाहन डंपर हो सकता है। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर मुरैना रवाना हो गए। मुरैना से रोज करता था अप-डाउन, पिता ने देखे थे बड़े सपने अमित राजपूत पुत्र बंटी राजपूत मुरैना के महाराजपुरा गांव का रहने वाला था। उसके पिता किसान हैं। अमित परिवार का इकलौता बेटा था। पिता ने बेहतर भविष्य के लिए उसका दाखिला ग्वालियर की ITM यूनिवर्सिटी में कराया था। उनका सपना था कि बेटा उच्च शिक्षा लेकर मल्टीनेशनल कंपनी में बड़ा अधिकारी बने। अमित रोज मुरैना से ग्वालियर पढ़ाई के लिए अप-डाउन करता था। सोमवार को उसका BBA फर्स्ट सेमेस्टर का पेपर था। शाम को परीक्षा खत्म होने के बाद वह घर लौटने के लिए यूनिवर्सिटी के बाहर सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार वाहन ने उसे टक्कर मार दी। मार्च 2027 में बहन की शादी, घर में छाया मातम अमित की एक बड़ी बहन है। उसकी सगाई हो चुकी है और मार्च 2027 में शादी तय है। परिवार में शादी की तैयारियां चल रही थीं। इसी बीच इकलौते बेटे की मौत से परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। CCTV फुटेज से वाहन की तलाश हादसे के बाद राहगीरों ने घायल अमित को अस्पताल पहुंचाया था, लेकिन डॉक्टर उसे बचा नहीं सके। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अब पुलिस ITM यूनिवर्सिटी के आसपास और हाईवे पर लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाल रही है, ताकि टक्कर मारकर भागे वाहन और चालक की पहचान हो सके। थाना प्रभारी बोले- CCTV से आरोपी की तलाश झांसी रोड थाना प्रभारी शक्ति सिंह यादव ने बताया कि सड़क हादसे में एक छात्र की मौत हुई है। अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने सड़क पार करते समय उसे टक्कर मारी थी। मर्ग कायम कर मंगलवार दोपहर पोस्टमार्टम कराया गया। आरोपी वाहन चालक की तलाश के लिए CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *