![]()
हनुमानगढ़ के जंक्शन स्थित आईटीआई बस्ती में गली में तेज गाने और गाली-गलौज का विरोध करना एक युवक को भारी पड़ गया। शोर कम करने को कहने से नाराज पड़ोसियों ने कथित तौर पर करीब 20 लोगों के साथ उसके घर में घुसकर रॉड और डंडों से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आए दूसरे युवक के साथ भी मारपीट की गई, जिसमें उसकी दोनों टांगों में गंभीर चोटें आईं और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना 27 सितंबर रात करीब 8 बजे की है। दरवाजा तोड़कर घर में घुसे पुलिस के अनुसार अरुण (24) पुत्र पवन कुमार, निवासी वार्ड नंबर 8, संगरिया, हाल निवासी वार्ड नंबर 8, आईटीआई बस्ती, जंक्शन ने पड़ोसियों से गली में तेज गाने बजाने और गाली-गलौज बंद करने को कहा था। आरोप है कि पड़ोसी गांजे के नशे में थे। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया। अरुण का आरोप है कि विनोद खाती, टीटू और करीब 20 अन्य लोग उसका दरवाजा तोड़कर घर में घुस आए। इसके बाद आरोपियों ने रॉड और डंडों से उसके साथ मारपीट की। हमले में अरुण के सिर, हाथ, मुंह, पैर और कमर पर चोटें आईं। उसने आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान उसे जातिसूचक गालियां भी दी गईं। बचाने आए युवक की दोनों टांगों में चोट अरुण को बचाने के लिए तरुण उर्फ गोलू (26) पुत्र सुरजीत कुमार धोबी, निवासी झूलेलाल मंदिर, गांधीनगर, जंक्शन मौके पर पहुंचा। आरोप है कि हमलावरों ने उसके साथ भी मारपीट की। इसमें उसकी दोनों टांगों में चोटें आईं। तरुण को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। SC-ST एक्ट में मामला दर्ज, सीओ कर रहे जांच घटना की शिकायत के आधार पर जंक्शन पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के साथ एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच एससी-एसटी सेल के सीओ करण सिंह को सौंपी है। पुलिस अब घटना के संबंध में आरोपियों की भूमिका और मारपीट के पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।
Source link
शोर कम करने को कहा तो घर में घुसकर हमला:लोहे की रॉड और डंडों से पीटा, बीच-बचाव करने वाले युवक की दोनों टांगें तोड़ीं
